फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Environment lovers united against loss of greenery of mills, formed human chain

Indore:मिलों की हरियाली खत्म होने के खिलाफ एकजुट हुए पर्यावरण प्रेमी,बनाई मानव श्रृंखला

Sun, 06 Oct 2024 08:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 06 Oct 2024 08:53 PM IST
सार

पर्यावरण प्रेमी मंच की अगुवाई में रविवार शाम पांच बजे मालवा मिल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई गई। कई सामाजिक संगठन और प्रबुद्धजन उसमें शामिल हुए। उनके हाथों में पोस्टर थे। जिन पर लिखा था-सांसे हो रही कम, पेड़ मिलकर बचाए हम।

विज्ञापन
Indore: Environment lovers united against loss of greenery of mills, formed human chain
पेड़ों की कटाई के विरोध में एकजुट हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बंद मिलों की जमीन सिटी फारेस्ट का रुप ले चुकी है, लेकिन अब वह बिक रही है और परिसर में लगे पेड़ भी काटे जा रहे है। इसके विरोध में शहर के पर्यावरण प्रेमी भी है। रविवार को उन्होंने मालवा मिल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनकी मांग है कि मिलों की जमीनों को सिटी फारेस्ट घोषित किया जाए व मास्टर प्लान में उसका लैंडयूज ग्रीन बेल्ट किया जाए।

विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी मंच की अगुवाई में रविवार शाम पांच बजे मालवा मिल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई गई। कई सामाजिक संगठन और प्रबुद्धजन उसमें शामिल हुए। उनके हाथों में पोस्टर थे। जिन पर लिखा था-सांसे हो रही कम, पेड़ मिलकर बचाए हम।

विज्ञापन


मिलों की हरियाली रहे बरकार, उसे न चढ़ाई बलि सरकार। प्रदर्शन के दौरान पर्यावरण प्रेमी पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे है। इंदौर के हुकमचंद मिल में हजारों की संख्या में पेड़ काटे जाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजय लागू ने बताया कि आंदोलन में कई संगठन और संस्थाओं के कार्यकर्ता और सामाजिक लोग जुड़े हुए हैं। सभी का उद्देश्य एक ही है कि इंदौर में पेड़ों की कटाई को रोका जाए। रविवार को हुए प्रदर्शन में जनक पलटा, ओपी जोशी, एसएल गर्ग, डीके वाघेला, स्वप्निल व्यास, अभय जैन, श्याम सुंदर यादव समेत कई संगठन, संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed