फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Entry by showing face at Indore airport, trial started, may start next month

Indore: इंदौर एयरपोर्ट पर चेहरा दिखाकर एंट्री, ट्रायल शुरू, अगले माह हो सकती है शुरुआत

Mon, 26 Aug 2024 12:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Aug 2024 12:36 PM IST
सार

इस सेवा के लिए आधुनिक मशीन तीन माह पहले एयरपोर्ट पर इंस्टाॅल हो चुकी थी, लेकिन उसे आपरेट करने के लिए दक्ष कर्मचारियों की जरुरत थी। अब उसकी भी व्यवस्था हो गई हैै। इंदौर एयरपोर्ट पर प्रतिदिन चार से छह हजार यात्री रोज आते है।

विज्ञापन
Indore: Entry by showing face at Indore airport, trial started, may start next month
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा सेवा का ट्रायल शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को बार बार अलग अलग गेट पर टिकट, दस्तावेज दिखाने के झंझट से मुक्ती मिल रही है। कम्यूटरीकृत मशीने चेहरा स्कैन कर खुद एंट्री आसान कर देगी। ट्रायल के दौरान प्रतिदिन करीब 500 यात्री इस सेवा का लाभ उठा कर टर्मिनल में प्रवेश कर रहे है।

विज्ञापन

 

अगले महीने इस सुविधा की अधिकृत शुरुआत हो सकती है। इस तहर की सुविधा शुरू करने वाला इंदौर का पहला एयरपोर्ट होगा। अभी तक प्रदेश के दूसरेे एयरपोर्ट पर यह सुविधा नहीं है।

विज्ञापन



इस सेवा के लिए आधुनिक मशीन तीन माह पहले एयरपोर्ट पर इंस्टाॅल हो चुकी थी, लेकिन उसे आपरेट करने के लिए दक्ष कर्मचारियों की जरुरत थी। अब उसकी भी व्यवस्था हो गई हैै। इंदौर एयरपोर्ट पर प्रतिदिन चार से छह हजार यात्री रोज आते है। फिलहाल नई सुविधा के माध्यम से पांच सौ यात्रियों को एंट्री दी जा रही है। भविष्य में यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय कम लगेगा

यात्रियों को एयरपोर्ट पर लगेज के साथ पहचान पत्र, टिकट सहित अन्य दस्तावेज बार-बार अलग अगल एंट्री गेट पर बताना होते हैै। इसमे समय भी लगता हैै। नई तकनीक फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी (एफआरटी) पर आधारित है, जिसके माध्यम से एयरपोर्ट पर विभिन्न जांच स्थलों पर यात्री की उसके चेहरे से ही पहचान कर उसे प्रवेश दिया जाता है।




यात्री गूगल प्ले स्टोर या आईओएस एप स्टोर से डिजी यात्रा एप डाउनलोड कर उसमें जानकारी फीड पर आईडी प्राप्त कर सकते है। जिसे टिकट बुक करने समय देना होगा। एयरलाइन कंपनी यात्री का नाम, डेटा एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ शेयर कर देगी। इससे यात्रियों को दस्तावेज दिखाने से मुक्ती मिल जाएगी। जो यात्री लगातार विमान में यात्रा करते है। उनके लिए यह सुविधा ज्यादा फायदेमंद हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed