फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Entertainment tax found less in Honey Singh's show, Municipal Corporation confiscated three trucks of

Indore: हनी सिंह के शो में कम मिला मनोरंजन कर, नगर निगम ने तीन ट्रक साउंड सिस्टम और एलईडी जब्त की

Sun, 09 Mar 2025 01:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Mar 2025 01:00 PM IST
सार

अफसरों ने महंगे उपकरण, साउंड सिस्टम और एलईडी स्क्रीन के तीन ट्रक जब्त कर लिए। राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि  टिकटों की बिक्री के आधार पर 50 लाख रुपये के टैक्स की डिमांड है।

विज्ञापन
Indore: Entertainment tax found less in Honey Singh's show, Municipal Corporation confiscated three trucks of
नगर निगम ने सामान जब्त किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हुए सिंगर हनी सिंह के शो के टैक्स का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तय टैक्स न मिलने के कारण नगर निगम ने रविवार को साउंड सिस्टम और महंगे उपकरण जब्त कर लिए। नगर निगम ने टिकटों की बिक्री के आधार पर 50 लाख के टैक्स की डिमांड की थी, लेकिन शो के पहले आयोजकों ने सात लाख 85 हजार रुपये ही जमा कराए थे। बचे टैक्स के लिए निगम ने यह एक्शन लिया है।

विज्ञापन

 

हनी सिंह ने रविवार रात को बायपास के एक ग्राउंड में दस से ज्यादा गाने गए। वे साढ़े आठ बजे ही स्टेज से उतर गए थे। इससे महंगे टिकट लेकर आए दर्शकों को निराशा हुई। शो के लिए सात हजार से लेकर पंद्रह हजार रुपये तक के टिकट बड़ी संख्या में बेचे गए थे। इस तरह के शो में टिकट बिक्री का दस प्रतिशत मनोरंजन कर नगर निगम लेता है।

विज्ञापन


इंदौर में पिछली बार दिलजीत दोसांझ के शो में नगर निगम को टैक्स नहीं मिला था, इसलिए इस बार टैक्स को लेकर सख्त रवैया अपनाया गया। सुबह नगर निगम राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब शो के बाद सामान समेटा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों ने महंगे उपकरण, साउंड सिस्टम और एलईडी स्क्रीन के तीन ट्रक जब्त कर लिए। उन्होंने आयोजकों से कहा कि जब वे बचा टैक्स जमा करा देंगे तो सामान दे दिया जाएगा। राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि हमने टिकटों की बिक्री के आधार पर 50 लाख रुपये के टैक्स की डिमांड निकाली है। आयोजकों ने सिर्फ 7 लाख 85 हजार रुपये ही दिए है, जो काफी कम है, इसलिए सामान्य जब्त किया गया है। कम राशि मिलने का मुद्दा नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने भी उठाया था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े शो का कम टैक्स मिलना संदेह पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed