फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Engineering student drowns in river while going for picnic with friends

Indore: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई इंजीनियरिंग छात्रा नदी में डूबी

Wed, 25 Oct 2023 08:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Oct 2023 08:42 PM IST
सार

 पांच युवक और युवतियों का समूह इंदौर से चिडि़याभड़क वाटर फाॅल पहुंचा था। उसमें चाहत भी शामिल थी। चाहत सहित तीन दोस्त नदी में नहाने उतरे। चाहत डूबने लगी, लेकिन दोस्त उसे बचाने भी नहीं जा सके और वह गहरे पानी में समा गई। 

विज्ञापन
Indore: Engineering student drowns in river while going for picnic with friends
चिडि़या भड़क में डूबी इंदौर की छात्रा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की एक छात्रा बड़वाह के नजदीक चिडि़याभड़क वाॅटर फाॅल में डूब गई। वह अपने दोस्तों के साथ वहां पिकनिक मनाने गई थी। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई और बाहर नहीं निकल पाई। चार घंटे बाद उसका शव तैराकों ने नदी में खोजकर निकाला। वह परिवार के लोगों को काॅलेज जाने का बोलकर निकली थी, लेकिन दोस्तोंं के पिकनिक मनाने चली गई थी।

विज्ञापन

इंदौर के एलआईजी क्षेत्र में रहने वाली चाहत चौहान आईआईएसटी काॅलेज में इंजीनियरिंग की छात्रा थी। वह बुधवार सुबह घर से निकली थी और मां को कहा था कि वह काॅलेज जा रही है, लेकिन वह दोस्तों के साथ पिकनिक स्पाॅट पर चली गई। दोपहर ढाई बजे बलवाड़ा थाने से उन्हें चाहत के नदी में डूबने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। चार घंटे बाद नदी में चाहत का शव गोताखोर खोज कर लाए।

विज्ञापन

दरअसल पांच युवक और युवतियों का समूह इंदौर से चिडि़या भड़क वाटर फाॅल पहुंचा था। उसमें चाहत भी शामिल थी। पहले सभी दोस्त किनारे पर बैठे थे, लेकिन चाहत सहित तीन दोस्त नदी में नहाने उतरे। चाहत डूबने लगी, लेकिन दोस्त उसे बचाने भी नहीं जा सके और वह गहरे पानी में समा गई। उसके साथ ग्रामीणों से मदद मांगने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों को सूचना दी। इसके बाद नावघाट खेड़ी गांव के गोताखोरों की मदद ली गई। वे गहरे पानी में चाहत को खोजते रहे। चार घंटे बाद उसका शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed