फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Employees' State Insurance Corporation closed the road, deployed guards

Indore: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने सड़क कर दी बंद, तैनात कर दिए गार्ड

Tue, 23 Jul 2024 09:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 Jul 2024 09:32 PM IST
सार

इस मार्ग के एक हिस्से को बीमा निगम के अफसर दो माह पहले ही बंद कर चुके है। उनका कहना है कि बीमा निगम परिसर के आंतरिक मार्गों का उपयोग दूसरे वाहन चालक कर रहे है। इस कारण इसे बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: Employees' State Insurance Corporation closed the road, deployed guards
चार पहिया वाहनों के लिए रास्ता बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एमआर-9 रोड को बापट चौराहे से जोड़ने वाली सड़क को कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने बंद करने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को लोहे के एंगल गाढ़ कर चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। सड़क पर गार्ड भी तैनात कर दिए गए।

विज्ञापन

 

अब बाउंड्रीवाॅल बनाकर पूरी आवाजाही दो-तीन दिन में बंद की जा सकती है। इस तरह सार्वजनिक सड़क बंद करने से वाहन चालक व रहवासियों में रोष हैै। उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों को की है।

विज्ञापन

 

वाहन चालक वर्षों से इस मार्ग का उपयोग करते हैै,क्योकि कारसदेव नगर, मारुति नगर मार्ग पर शाम के समय अक्सर यातायात बाधित होता है। इस कारण अक्सर लोग एमआर-9 से सीधेे बापट चौराहेे तक जाने के लिए इस विकल्प को चुनते थे, लेकिन अब उसे बंद कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग के एक हिस्से को बीमा निगम के अफसर दो माह पहले ही बंद कर चुके है। उनका कहना है कि बीमा निगम परिसर के आंतरिक मार्गों का उपयोग दूसरे वाहन चालक कर रहे है। इस कारण इसे बंद किया जा रहा है।

इस तरह मार्ग बंद किए जाने से रहवासी भी नाराज है। अब उन्हें भी घूम कर जाना पड़ रहा है। दो साल पहले सुयश विहार का रास्ता भी इसी तरह बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed