{"_id":"666eee69c40cf8023b0f69f4","slug":"indore-elections-of-yashwant-club-of-indore-completed-chairman-candidate-tony-sachdeva-has-lead-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:इंदौर के यशवंत क्लब के चुनाव संपन्न, चेयरमैन पद का चुनाव टोनी सचदेवा जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:इंदौर के यशवंत क्लब के चुनाव संपन्न, चेयरमैन पद का चुनाव टोनी सचदेवा जीते
Mon, 17 Jun 2024 01:01 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:01 AM IST
सार
टोनी छह बार क्लब के चेयरमैन रह चुके है।क्लब के सचिव पद पर संजय गोरानी निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए भी आदित्य उपाध्याय निर्विरोध चुने गए। रविवार को शेष रहे चेयरमैन, सह सचिव और कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए चुनाव हुए।
विज्ञापन
यशवंत क्लब के विजेता उम्मीदवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के यशवंत क्लब के चुनाव रविवार को संपन्न हुए हुए। रात को आए चुनाव नतीजों में टोनी सचदेवा ने चेयरमैन पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने संतोष वाघेला को चुनाव हराया। सहसचिव पद के लिए विपिन कुलवाल चुने गए। उन्होंने अश्विनी पुराणिक को हराया।
विज्ञापन
क्लब में चार हजार से ज्यादा सदस्य है, लेकिन आधे ही मतदाता वोटिंग के लिए पहुंचे। शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुई। चेयरमैन पद के लिए खड़े उम्मीदवार टोनी सचदेवा ने तगड़ी बढ़त ली है, जो अंतिम राउंड तक बरकरार रही।
विज्ञापन
टोनी छह बार क्लब के चेयरमैन रह चुके है।क्लब के सचिव पद पर संजय गोरानी निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए भी आदित्य उपाध्याय निर्विरोध चुने गए। रविवार को शेष रहे चेयरमैन, सह सचिव और कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए चुनाव हुए।
विज्ञापन
चुनाव में टोनी और गोरानी पैनल आमने-सामने थी। दोनो पैनलों के उम्मीदवार और उनके समर्थक दिनभर क्लब में जमे रहे और वोटरों से अपने पक्ष में वोट देेने की गुहार करते रहे।
चार बजे तक का समय क्लब सदस्यों के लिए मतदान का तय किया था। क्लब में कुल 4600 सदस्य है, लेकिन 2199 सदस्यों नेे ही मताधिकार का प्रयोग किया। कम वोटिंग के कारण दोनो पैैनलों के उम्मीदवार चिंतित नजर आए। शाम पांच बजे काउंटिंग शुरू हुई। चेयरमैन पद के उम्मीदवार टोनी सचदेवा ने शुरूआत से ही बढ़त ली। उन्होंने पहले 35 वोटों से लीड ली, जो लगातार बढ़ती गई और अंत में वे चुने गए। मतगणना चार राउंडों मेें संपन्न हुई।
