फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Donation boxes of Indore's Khajrana temple opened, more than 1.25 crore rupees came out

Indore: इंदौर के खजराना मंदिर की दानपेटियां खुली, सवा करोड़ से ज्यादा राशि निकली

Fri, 09 Aug 2024 08:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 09 Aug 2024 08:55 PM IST
सार

इंदौर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु खजराना गणेश मंदिर में जाते है। यह दिन यहां आठ से दस हजार भक्त आते हैै। इनमें पर्यटकों की संख्या भी काफी रहती है। त्योहार व बुधवार वाले दिन भक्तों की संख्या दोगुनी हो जाती है।

विज्ञापन
Indore: Donation boxes of Indore's Khajrana temple opened, more than 1.25 crore rupees came out
दान की गिनती करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खुलने के बाद रुपये गिनती की गई। मंगलवार से शुरू हुई गिनती शुक्रवार तक जारी रही। इस काम में 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। विदेशी मुद्रा के अलावा सोने के कुछ आभूषण भी दानपेटियों में से निकले।

विज्ञापन



मंदिर में कुल 46 स्थानों पर दानपेटियां रखी गई थी। उन्हें पहले एक बडे हाॅल में लाया गया। इसके बाद ताले खुलवाकर पहले नोटो की गड्डी जमाई गई। इसके बाद नोटों की गिनती शुरू हुई। फिलहाल 38 दान पेटियों में सवा करोड़ रुपये की राशि निकली है।

विज्ञापन

 

इंदौर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु खजराना गणेश मंदिर में जाते है। यह दिन यहां आठ से दस हजार भक्त आते हैै। इनमें पर्यटकों की संख्या भी काफी रहती है। त्योहार व बुधवार वाले दिन भक्तों की संख्या दोगुनी हो जाती है। तीन से चार माह में मंदिर प्रबंधन समिति दानपेटियां खोलती है और प्राप्त दान को समिति के खाते में जमा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बप्पा से प्रार्थना की पर्चियां भी निकली

दान पेटियों में दान के साथ भक्तों द्वारा अपनी प्रार्थना भी पर्चियों मेें लिखकर दान के साथ पेटियों में डाली गई। किसी भाई ने अपनी बहन की शादी की प्रार्थना की तो किसी छात्र ने प्रतियोगी परीक्षा मेें सफल होने पर लड्डू चढ़ाने की बात लिखी।



इस तरह की सैकड़ों पर्चियां पेटियों में से निकली। नोटों की गिनती सीसीटीवी कैमरे की मौजूदगी में गई। शनिवार को गिनती समाप्त होने के बाद दान राशि को बैंक मेें जमा किया जाएगा। समिति प्राप्त दान से मंदिर की गतिविधियां संचालित करती हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed