फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dispute over occupation of Waqf Board land reached the police station, administration removed the boun

Indore: वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे का विवाद पहुंचा थाने, प्रशासन ने हटाई बाउंड्रीवाल

Mon, 12 Aug 2024 09:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Aug 2024 09:42 PM IST
सार

कुछ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो बाउंड्रीवाॅल बनवा रहे भाजपा से जुड़े लोगों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद बोर्ड के सचिव साजिद रायल अपने साथियों थाने पहुंचे और शिकायत की।
 

विज्ञापन
Indore: Dispute over occupation of Waqf Board land reached the police station, administration removed the boun
विवादित जमीन से हटाया कब्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर लगातार प्रशासन केे पास शिकायतें अा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने लसुडि़या क्षेत्र में बाउंड्रीवाल तोड़कर 100 करोड़ रुपये की जमीन कब्जे से मुक्त कराई।

विज्ञापन




वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों को जानकारी मिली थी कि जमीन पर बाउंड्रीवाॅल बनाई जा रही है। इसके अलावा दफ्तर संचालित करने के लिए एक कंटेनर भी वहां रखा गया है। कुछ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो बाउंड्रीवाॅल बनवा रहे भाजपा से जुड़े लोगों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद बोर्ड के सचिव साजिद रायल अपने साथियों थाने पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन



इसके बाद प्रशासन को भी सूचना दी गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले की जांच कराई। पता चला कि जमीन का प्रकरण कोर्ट में लंबित हैै। कब्जा करने वाला पक्ष इसे अपनी जमीन बता रहा है तो बोर्ड इसे अपनी जमीन बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




23 अगस्त को इसकी सुनवाई कोर्ट में भी है। फिलहाल प्रशासन ने दीवार तोड़कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया हैै। पांच एकड़ इस जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। खजराना गांव में रहने वाले एक परिवार ने इस जमीन का सौदा किया है। यह जमीन पहलेे भी बिक चुकी है। अब अफसर वक्फ बोर्ड की जमीनों की अन्य बिक्री की जांच भी करा रहे हैै। कुछ सौदों की जानकारी भी लगी हैै। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed