फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Digvijaya Singh says religion has been turned into a business through the takeover of *maths* (monaste

Indore: दिग्विजय सिंह बोले- देश में मठ-मंदिरों पर कब्जा कर धर्म को व्यापार बना दिया

Fri, 16 Oct 2026 08:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 16 Oct 2026 08:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि कुछ संस्थाएं सनातन धर्म को बदनाम कर रही हैं और धर्म का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: Digvijaya Singh says religion has been turned into a business through the takeover of *maths* (monaste
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को इंदौर आए। वे 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक सनातन यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कुछ संस्थाएं सनातन धर्म को बदनाम कर रही हैं और मठ-मंदिरों पर कब्जा कर धर्म का व्यवसाय किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करना गलत है।

विज्ञापन

 

उन्होंने चंदा चोरी के साथ वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। दिग्विजय सिंह ने एसआईआर प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि जिन राज्यों में यह प्रक्रिया हुई है, वहां बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाए हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम के अधिकार सीमित कर दिए गए हैं, जिससे मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पश्चिम बंगाल में भी लाखों लोगों के वोट छिनने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार राजनीतिक रूप से काम कर रहे हैं और वे जहां भी रहे हैं, वहां गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के स्वरूप को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वहां भी चंदा चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत के विपक्ष की तुलना बांग्लादेश की परिस्थितियों से करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संवैधानिक अधिकारों के तहत प्रदर्शन किए हैं और विपक्ष ने कभी हिंसा नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आंदोलन के दौरान पुलिस विद्यार्थियों पर लाठियां बरसा रही है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।


 

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के बयान पर भी उन्होंने तंज कसा। वहीं, काकरोज पार्टी द्वारा तिरंगा मार्च निकाले जाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि तिरंगा हाथ में लेकर मार्च निकालना कोई अपराध नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed