फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Diamond trader Dholakia said, only three percent people in the country have diamonds, demand is increa

Indore: हीरा कारोबारी ढोलकिया बोले, देश में सिर्फ तीन प्रतिशत लोगों के पास है हीरे, बढ़ रही है डिमांड

Wed, 09 Oct 2024 06:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

ढोलकिया ने कहा कि अभी देश में 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं नौकरी पेशा या उद्यमी है। जब यह आंकड़ा 60 से 70 प्रतिशत तक हो जाएगा तो देश में हीरे की तंगी हो जाएगी,क्योकि महिलाएं हीरे को बहुत पसंद करती है।

विज्ञापन
Indore: Diamond trader Dholakia said, only three percent people in the country have diamonds, demand is increa
हीरा कारोबारी घनश्याम ढोलकिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सूरत का बड़े हीरा कारोबारी समूह हमेशा अपने कर्मचारियों को फ्लैट, कार, एफडी के तोहफे देकर हमेशा चर्चा में रहता है। इस समूह के घनश्याम ढोलकिया बुधवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। ढोलकिया ने कहा कि उनके पिता ने सिखाया है कि विश्वास और मेहनत से ही व्यापार की सफलता का मूलमंत्र है। इसे लगातार बरकरार खना पड़ता है।

विज्ञापन



उन्होंने देश के हीरा मार्केट को लेकर कहा कि इंडिया में इस मार्केट में ग्रोथ है, जबकि चायना और अमेरिका में हीरा उद्योग मंदा पड़ा है। हमारे देश के सिर्फ 3 प्रतिशत लोग ही आभूषणों में हीरे का उपयोग करते है।

विज्ञापन

 

 

97 प्रतिशत लोगों के पास लोगों को हम जोड़ना चाहते है। ढोलकिया ने कहा कि अभी देश में 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं नौकरी पेशा या उद्यमी है। जब यह आंकड़ा 60 से 70 प्रतिशत तक हो जाएगा तो देश में हीरे की तंगी हो जाएगी,क्योकि महिलाएं हीरे को बहुत पसंद करती है। तब देश में डायमंड की डिमांड इतनी बढ़ेगी कि देश में तैयार होने वाले हीरों की खपत देश में हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में हीरे की खदानें कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

खदानें मिलने में सात-आठ साल लग जाते है। यदि विश्व में दस डायमंड निकलता है तो उसमें से 9 की मैन्यूफेक्चरिंग हमारे देश में होती है। 90 प्रतिशत हीरा गुजरात में बनता है,क्योकि वहां दक्ष कर्मचारी है। इस उद्योग अच्छा रोजगार भी दे रहा है। अब नए लोग भी इस इंडस्ट्री में आ रहे है। सालभर का प्रशिक्षण लेकर कोई भी इस काम में दक्ष हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed