फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Daughter of Anwar Qadri, accused of love jihad funding, arrested from Delhi

Indore: लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी की बेटी दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 28 Jul 2025 09:02 PM IST
सार

अनवर पर केस दर्ज होने के बाद उसके परिवार के लोग भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। अनवर की तलाश में इंदौर पुलिस दिल्ली गई थी। वहां से पुलिस ने अनवर की बेटी आयशा को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। 

विज्ञापन
Indore: Daughter of Anwar Qadri, accused of love jihad funding, arrested from Delhi
आरोपी और कादरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को फंडिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने दिल्ली में पुलिस को चकमा दे दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो साथ में दिल्ली में थे और फर्जी सिमों के जरिए परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे। कादरी पर इंदौर पुलिस ने बीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है, लेकिन वह एक माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कादरी पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। उज्जैन में डकैती डालने के बाद उसके अनवर डकैत भी कहा जाता है।

विज्ञापन

 

अनवर पर केस दर्ज होने के बाद उसके परिवार के लोग भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। अनवर की तलाश में इंदौर पुलिस दिल्ली गई थी। वहां से पुलिस ने अनवर की बेटी आयशा को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने 3 अगस्त तक उसका रिमांड दिया है। पुलिस आयशा से कादरी के बारे में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

 

इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश चलाने के गंभीर आरोप हैं। उन पर18 आपराधिक मामले दर्ज है। लव जिहाद की फंडिंग के मामले में कादरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। पुलिस ने पिछले दिनो दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया था। युवकों ने पुलिस को बताया कि हिंदू लड़कियों को फंसा कर उनसे शादी करने के लिए कादरी ने उन्हें पैसे दिए थे। कादरी तीन बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर पार्षद रह चुका है। पार्षद पद से उसे अयोग्य घोषित करने की तैयारी भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed