{"_id":"6810d1c02aab4ffa6e0b749e","slug":"indore-crime-branch-arrests-drug-traffickers-from-rajasthan-with-md-drugs-in-car-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: राजस्थान से आए तस्कर कार में ला रहे थे एमडी ड्रग, क्राइम ब्रांच ने मारी दबिश, दो गिरफ्तार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: राजस्थान से आए तस्कर कार में ला रहे थे एमडी ड्रग, क्राइम ब्रांच ने मारी दबिश, दो गिरफ्तार!
Tue, 29 Apr 2025 06:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:48 PM IST
सार
Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दो अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।
विज्ञापन
पकड़ाए आरोपी लक्ष्य और हरिओम
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से आए एक तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है, जो शहर में कार से एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंचे थे। सोमवार रात को क्राइम ब्रांच ने एमआर-10 क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई रात के समय की गई, जब आरोपी डिलीवरी के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कार से ड्रग्स सप्लाय करने आए थे दिल्ली और राजस्थान निवासी
क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी की अगुआई में लगातार अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात को उनकी टीम ने एमआर-10 ब्रिज के पास एक संदिग्ध कार को रोका। कार में सवार दो लोगों की पहचान हरिओम झा और लक्ष्यसिंह राजपूत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स की पुड़िया बरामद की गई। क्राइम ब्रांच ने जब्ती कर दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया। जानकारी के अनुसार, हरिओम दिल्ली का निवासी है जबकि लक्ष्यसिंह दौसा, राजस्थान से है।
आरोपी हरिओम और लक्ष्य की आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर
क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, हरिओम केवल दसवीं कक्षा तक पढ़ा है और वर्तमान में पेटीएम में सेल्समैन के रूप में काम करता है। वह पूर्व में गुजरात में अवैध शराब तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है और कई राज्यों में ड्रग्स की सप्लाय से भी जुड़ा रहा है। दूसरी ओर, लक्ष्यसिंह जयपुर के ब्लूडेन बार में मैनेजमेंट का कार्य करता है और वहीं से उसने नशे के कारोबार से संपर्क बनाए। क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाय चेन और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
बाइक सवारों से डेढ़ सौ ग्राम एमडी बरामद, दो और गिरफ्तार
इसी के साथ क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमद शाह निवासी प्रतापगढ़ और पप्पू सरोगा निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया है। राजकुमार ब्रिज के पास बाइक सवार इन दोनों आरोपियों को रोका गया, जिनके पास से लगभग 154 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। अहमद हम्माली का कार्य करता है और उस पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पप्पू भी हम्माल है और दोनों मिलकर टोकन बनाकर माल की सप्लाय करते थे। फिलहाल, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।