फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Councilor Anwar Qadri, accused of funding love jihad, absconding for three months, appeared in court

Indore News: फरार लव जिहाद की फंडिंग का आरोपी पार्षद अनवर कादरी कोर्ट में पेश, पार्षद पद से हटाने की तैयारी

Fri, 29 Aug 2025 12:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Aug 2025 12:28 PM IST
सार

अनवर को पार्षद पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसके संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी शोकाज नोटिस जारी किया। अनवर को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखना था, हालांकि तब तक जवाब पेश नहीं हुआ।

विज्ञापन
Indore: Councilor Anwar Qadri, accused of funding love jihad, absconding for three months, appeared in court
पार्षद अनवर कादरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई माह से फरार लव जिहाद की फंडिंग के मामले में आरोपी बने पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश हुआ। अब पुलिस उसका रिमांड लेगी और लव जिहाद को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने उसके उपर 40 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। शुक्रवार को जब वह कोर्ट में पेश हुआ तो पुलिस अफसरों को जानकारी लगी और कोर्ट पहुंचे। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने कई जगह छापे मारे थे। दिल्ली से उसकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसकी जमानत हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पार्षद पद से हटाने का नोटिस

अनवर को पार्षद पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसके संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी शोकाज नोटिस जारी किया। अनवर को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखना था, हालांकि तब तक जवाब पेश नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेपाल में फरारी काटी

इंदौर से फरार होने के बाद अनवर कादरी ने नेपाल में फरारी काटी। वह व्यापारी बनकर अलग-अलग होटलों में रहता था। खर्च के लिए उसने अपनी पत्नी के गहने बेचे। उसने नेपाल से वहां की सीम ले ली थी और उससे इंटनेट काॅल कर इंदौर में उसके खिलाफ चल रहे केस की जानकारी लेता था। इसके अलावा गूगल पर भी अपनी खबरें सर्च कर जानकारी जुटाता था। उसके इंदौर आने और कोर्ट में पेश होने की जानकारी उसके कुछ करीबी लोगों को थी। वह एक दिन पहले ही इंदौर आया था।

 

10 थानों में 20 से ज्यादा केस दर्ज 

अनवर कादरी पिता मोहम्मद असलम कादरी उर्फ अनवर पर इंदौर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा महाकाल उज्जैन थाना में भी भादवि के तहत 392 का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अलावा इंदौर नगर के संयोगितागंज थाने में 7 प्रकरण, सदर बाजार थाने में 4, खजराना में 3, बाणगंगा में 2, चंदन नगर थाने में 2, जूनी इंदौर, सराफा, छोटी ग्वालटोली और एमजी रोड थाने में विभिन्न धाराओं में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध है।

Indore: Councilor Anwar Qadri, accused of funding love jihad, absconding for three months, appeared in court
पार्षद अनवर कादरी कोर्ट में पेश - फोटो : amar ujala

तमाचा भी जड़ा

अनवर कादरी कोर्ट में पेश होने के लिए सफेद शर्ट और काली पेंट पहनकर आया था। जब वह फरार हुआ था तो उसके बाल सफेद थे और दाड़ी भी थी, लेकिन कोर्ट में पेश होने के दौरान उसका हुलिया बदला हुआ था। उसके बाल काले थे और दाड़ी भी नहीं थी। कोर्ट में पेश होने के बाद पुलिसकर्मी उसे लगभग दौड़ाते हुए पुलिस वाहन तक ले गए। इस दौरान भीड़ में से किसी ने उसे एक तमाचा भी मारा। वह वकीलों की तरह सफेद शर्ट व काली पेंट पहन कर आया था। उसके साथ में कुछ वकील भी थे।

 

दो युवकों ने कहा था- अनवर ने दिए थे दो लाख रुपये

15 जून को बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों को लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार किया था। तब उन्होंने बताया था कि उन्हें हिन्दू युवतियों को फंसाने और शादी करने के लिए अनवर कादरी ने दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन वह फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed