फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Conflict over the chair in the registration department, two officers claim the post of senior district

Indore: पंजीयन विभाग में कुर्सी को लेकर घमासान, वरिष्ठ जिला पंजीयक पद पर दो अफसरों का दावा

Thu, 23 Nov 2023 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 Nov 2023 06:45 PM IST
सार

नियुक्ति के समय वरिष्ठता को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन तबादले के चार माह बाद नायडू ने खुद को शर्मा से वरिष्ठ बताते हुए वरिष्ठ जिला पंजीयक पद पर नियुक्ति की कवायद शुरू कर दी और महानिरीक्षक पंजीयन की तरफ से उनके पक्ष में आदेश दे दिया गया।

विज्ञापन
Indore: Conflict over the chair in the registration department, two officers claim the post of senior district
पंजीयन विभाग - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सरकार को सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले पंजीयन विभाग में वरिष्ठ जिला पंजीयक की कुर्सी के लिए दो अफसरों में घमासान मचा हुआ है। इंदौर में पहले ही इस पद पर दीपक शर्मा पदस्थ थे और पंजीयन आईजी ने जिला पंजीयक-2 के रुप में पदस्थ अफसर को वरिष्ठ पंजीयक के रुप में नियुक्त कर दिया गया। रोचक बात यह है कि इसका आदेश आचार संहिता के दौरान इंदौर पहुंचा। आदेश का हवाला देकर अमरेश नायडू ने एकतरफा पदभार ग्रहण कर लिया। अब पहले से पदस्थ वरिष्ठ पंजीयक शर्मा ने विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूछा कि उन्हें शासन ने जिस पर पद नियुक्त किया है, उस पर काम करे या नहीं। विभाग में आचार संहिता के दौरान नियुक्ति की बड़ी चर्चा है।

विज्ञापन

इंदौर में वरिष्ठ जिला पंजीयक का एक ही पद है, बाकी दो पद जिला पंजीयक के है। मार्च में वरिष्ठ जिला पंजीयक पद पर दीपक शर्मा की नियुक्ति की गई। इसके बाद जुलाई में तबादला होकर इंदौर आए जिला पंजीयक-2 के पद पर अमरेश नायडू को नियुक्ति दी गई। नायडू और शर्मा एक ही बैच के है और शर्मा की पीएससी में 27 वीं रैंक थी और नायडू 359 रैंक पर थे।

विज्ञापन

नियुक्ति के समय वरिष्ठता को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन तबादले के चार माह बाद नायडू ने खुद को शर्मा से वरिष्ठ बताते हुए वरिष्ठ जिला पंजीयक पद पर नियुक्ति की कवायद शुरू कर दी और महानिरीक्षक पंजीयन की तरफ से उनके पक्ष में आदेश दे दिया गया। इस मामले में शर्मा का कहना है कि उन्होंने वरिष्ठ अफसरों को अपना प्रतिवेदन भेज दिया है। जैसे आदेश मिलेगा, उसे मान्य किया जाएगा। इस मामले में नायडू की प्रतिक्रिया भी जानना चाही गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed