{"_id":"65fdad9e318e064308098c55","slug":"indore-collector-sealed-the-school-then-the-management-immediately-gave-admission-to-the-children-in-rte-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कलेक्टर ने स्कूल कराया सील तो प्रबंधन ने ताबड़तोड़ दिए आरटीई में बच्चों को प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कलेक्टर ने स्कूल कराया सील तो प्रबंधन ने ताबड़तोड़ दिए आरटीई में बच्चों को प्रवेश
Fri, 22 Mar 2024 09:42 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 22 Mar 2024 09:42 PM IST
सार
आरटीई के तहत स्कूल में 40 बच्चेे पात्र है। जिनका प्रवेश होना था, लेकिन् प्रबंधन उन्हें स्कूल में दाखिला नहीं दे रहा था। जनसुनवाई में भी इसकी शिकायत हुई थी। अफसरों ने इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
चमेली देवी स्कूल पहुंचा प्रशासन का दल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के चमेली देवी स्कूल में आटीई के तहत प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने चमेली देवी स्कूल को सील करा दिया। अफसरों की टीम ने स्कूल का दौरा किया। वहां दस्तावेज जांचे और फायर सेफ्टी में भी कमी पाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद स्कूल को सील करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो प्रबंधन ने स्कूलों में ताबड़तोड़ आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश देना शुरू कर दिया। इसके बाद सील करने की प्रक्रिया रोक दी गई।
विज्ञापन
आरटीई के तहत स्कूल में 40 बच्चेे पात्र है। जिनका प्रवेश होना था, लेकिन् प्रबंधन उन्हें स्कूल में दाखिला नहीं दे रहा था। जनसुनवाई में भी इसकी शिकायत हुई थी। अफसरों ने इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कलेक्टर ने एक टीम भेजकर स्कूल को सील कर दिया दिया। स्कूल प्रबंधन जब दाखिला देने को राजी हुआ तो पात्र बच्चों के पालक स्कूल पहुंचे और दाखिला लेने के फार्म भरे।
विज्ञापन
