फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chili powder thrown into builder's eyes in Indore, then bullets fired, condition critical

Indore News: इंदौर में बिल्डर पर जानलेवा हमला; पहले आंख में मिर्ची झोंकी फिर दनादन चलाई गोलियां, हालत गंभीर

Wed, 24 Sep 2025 10:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Sep 2025 10:35 PM IST
सार

वारदात महालक्ष्मी नगर क्षेत्र की सनसिटी काॅलोनी के समीप हुई। बिल्डर मनोज नागर अपनी कार से जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। बाइक ओवरटेक कर उन्होंने कार को रोका। बिल्डर नागर बाहर उतरे तो एक बदमाश ने आंखों में मिर्ची झोंक दी। मनोज नागर कुछ समझ पाते, उससे पहले दूसरे बदमाश ने गोलियां चलाना शुरू कर दी।

विज्ञापन
Indore: Chili powder thrown into builder's eyes in Indore, then bullets fired, condition critical
इस कार में सवार थे बिल्डर मनोज नागर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हत्या, चोरी और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार रात इंदौर के बिल्डर मनोज नागर पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं। उनके पेट व हाथ में गोलियां लगी हैं। मनोज को निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। गोलियां चलाने वाले कौन थे और उसकी वजह क्या था। इसका पता पुलिस लगाने में जुटी है। हालत गंभीर होने के कारण बिल्डर के बयान नहीं हो पाए है। वैसे बिल्डर का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत

विज्ञापन

यह वारदात महालक्ष्मी नगर क्षेत्र की सनसिटी काॅलोनी के समीप हुई। बिल्डर मनोज नागर अपनी कार से जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। बाइक ओवरटेक कर उन्होंने कार को रोका। बिल्डर नागर बाहर उतरे तो एक बदमाश ने आंखों में मिर्ची झोंक दी। मनोज नागर कुछ समझ पाते, उससे पहले दूसरे बदमाश ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोली उनके पेट व हाथ में लगी है। तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। बिल्डर मनोज को लोग बॉम्बे अस्पताल ले गए। उनका इलाज जारी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के बारे में पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाकाल में 'पाबंदी': मंदिर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश के नए नियम, प्रोटोकॉल परमिशन नहीं तो अंदर जाना मुश्किल

पुलिस सुपारी देने, पुराने विवाद के एंगल से जांच कर रही है। मनोज नागर के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई है। मनोज पर खजराना थाने में अपराध दर्ज हैं। प्लाॅट के नाम पर धोखाधड़ी करने के तीन प्रकरण उस पर दर्ज हैं। मनोज का नाम भूमाफिया से भी अक्सर जुड़ता रहा है। प्लाॅटों पर अवैध कब्जे के मामले में मनोज का कुछ लोगों से विवाद भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed