फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Indore is emerging as the farm hub of the country.

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-इंदौर देश का फार्म हब बनकर उभर रहा है

Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में विश्व स्तरीय चिकित्सा अंधोसरंचना विकसित करने के प्रयास शुरू कर दिए है। ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू किए गए है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Indore is emerging as the farm hub of the country.
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के अरविंदो अस्पताल में फ्रांस की संस्था इरकैड ने एक केंद्र की शुरूआत की। इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का फार्म हब बनकर उभर रहा है। उज्जैन में सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जाएगा।

विज्ञापन



सरकार ने प्रदेश में विश्व स्तरीय चिकित्सा अंधोसरंचना विकसित करने के प्रयास शुरू कर दिए है। मेडिकल काॅलेज परिसरों में नर्सिंग काॅलेज और पैरामेडिकल संस्थान स्थापित किए जा रहे है। इंदौर के अलावा ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू किए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेलिमेडिसिन सेवा से एक हजार से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोड़े गए है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य केंद्रों में 45 तरह की जांचे हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से गंभीर मरीजों व दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयर लिफ्ट कराकर उपचार कराने की व्यवस्था की गई है। देश अब मेडिकल टूरिज्म में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में डाॅ. विनोद भंडारी ने कहा कि दूरबीन से सर्जरी अौर मेडिकल रिसर्च की दृष्टि से फ्रांस की संस्था इरकैड अपने तरह की विशिष्ट पहल है। यह केंद्र जनउपयोगी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed