फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said – Congress never showed respect towards women.

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति कभी सम्मान का भाव नहीं रखा

Sun, 22 Feb 2026 04:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Feb 2026 04:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महू क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने महूगांव नगर परिषद को नगर पालिका का दर्जा देने और 100 बेड के अस्पताल की स्थापना की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कांंग्रेस को भी लाड़ली बहना योजना के विरोध में घेरा। 

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said – Congress never showed respect towards women.
कार्यक्रम में शाामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले के महूगांव में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने महूगांव नगर परिषद को नगर पालिका बनाने के साथ ही 100 बेड का नया अस्पताल बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति कभी सम्मान का भाव नहीं रखा। हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की तो कांग्रेसी बोले कि बहनों को पैसा मत दो, महिलाएं शराब पी जाती हैं। इस अपमान का बदला महिलाएं चुनाव में कांग्रेस से लेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया, लेकिन उनके शासनकाल में सरकारी स्कूलों में टाटपट्टी तक नहीं मिलती थी, लेकिन हमने सांदीपनी स्कूल गांवों में खोले हैं। आधुनिक शिक्षा सुविधा के साथ मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। महिला वर्ग, किसान, युवा वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं जमीन पर लाई जा रही हैं। महू से खंडवा की रेल लाइन का काम भी जल्दी शुरू होगा।कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि महूगांव में 18 करोड़ की पेयजल लाइन मंजूर की है। अब गांव में भी नर्मदा का पानी मिलेगा। आने वाले 25 साल के लिए अब पानी की चिंता नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धार संसदीय क्षेत्र में उद्योगों की सौगात दी है। पीएम मित्र पार्क बनाकर रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। विकास की कई योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। मुख्यमंत्री ने अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हुए और पथराव में घायल भाजपा नेत्री बिंदू चौहान से मिलने अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed