फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Case filed against two women Congress councillors who opposed Vande Mataram

Indore: वंदे मातरम का विरोध करने वाली दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज

Wed, 15 Apr 2026 11:15 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 15 Apr 2026 11:15 AM IST
सार

इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का अनादर करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Indore: Case filed against two women Congress councillors who opposed Vande Mataram
दो महिला कांग्रेस पार्षदों पर प्रकरण दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बजट सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगीत  नहीं गाने वाली दोनों कांग्रेस महिला पार्षदों के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके लिए पुलिस ने बीते सप्ताह भर से सबूत एकत्र किए थे। आरोपी महिला पार्षदों से पुलिस ने तीन से चार घंटे तक पूछताछ की थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा दोनों महिला पार्षदों को नोटिस देकर पुलिस ने बयान देने के लिए थाने भी बुलाया था। पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर टिप्पणी भी की थी। सदन में देरी से आने और वंदे मातरम  गीत में शामिल नहीं होने के मामले में सभापति ने फौजिया को सदन से बाहर भी निकाल दिया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों महिला पार्षदों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने व सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने) के तहत केस दर्ज किया है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल की जेल या जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा सजा व जुर्माना दोनों भी हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसे लेकर एमजी रोड थाने में दो-तीन शिकायतें हुई थीं, जिनकी जांच पुलिस अफसर कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने सभापति मुन्नालाल यादव व कुछ भाजपा पार्षदों के बयान लिए थे। इसके अलावा सदन की रिकॉर्डिंग भी जब्त की थी। बीते दो दिनों में पार्षद रुबीना और फौजिया ने थाने आकर एसीपी विनोद दीक्षित के समक्ष बयान भी दर्ज कराए थे, हालांकि दोनों ने अपने बयान पर खेद भी जताया था, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद हुई जांच और साक्ष्यों को आधार मानकर केस दर्ज कर लिया। 



रुबीना ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम विवाद को लेकर सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। उन्होंने कहा था कि किसी के बाप में दम हो तो वे हमने गवा कर दिखाए। इसके अलावा उन्होंने खुद की पार्टी के पार्षदों द्वारा वंदे मातरम विवाद में कुछ न बोलने पर भाड़ में जाए कांग्रेस जैसी टिप्पणी भी की थी। इसे लेकर उनके निष्कासन का प्रस्ताव शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed