फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Camp started giving practical training in agriculture, students from many states got benefit.

Indore: कृषि का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने लगा शिविर, MP-राजस्थान-बिहार समेत कई राज्यों के छात्रों को मिला लाभ

Mon, 04 Mar 2024 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 06:12 PM IST
सार

फसलों से लेकर कृषि के क्षेत्र की नई तकनीक के बारे में जानकारी देने के लिए शिविर लगाया गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित विभिन्न प्रदेशों के विद्यार्थियों को खासतौर पर कृषि का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। 

विज्ञापन
Indore: Camp started giving practical training in agriculture, students from many states got benefit.
कृषि संबंधी जानकारी के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में कृषि का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की पहल शुरू की गई। बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न तरह की फसलों से लेकर कृषि के क्षेत्र की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसका लाभ मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों के छात्रों को मिल रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित विभिन्न प्रदेशों के विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा खासतौर पर कृषि का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। चिकित्सा शिक्षा समूह की कृषि के क्षेत्र में यह अभिनव पहल है। विभिन्न फसलों के साथ सब्जियों की खेती के बारे में सहायक निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रभारी अजय कुमार गौड़, विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम कुमार द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


अजय कुमार गौड़ ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चरल कोर्सेस के जरिए खेती की नई तकनीक के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। इससे कृषि अधिकारी से लेकर विभिन्न तरह के करियर में जाने का अवसर भी ग्रामीण छात्रों को मिल सकेगा। संस्थान द्वारा भविष्य में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए फसलों में होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed