फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Camel was given cigarette in Indore, the matter reached the police, animal lovers are angry with the e

Indore:इंदौर में ऊंट को पिलाई सिगरेट, मामला पुलिस तक पहुंचा, पशु प्रेमी कर्मचारी की हरकत से नाराज

Thu, 18 Apr 2024 09:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Apr 2024 09:26 PM IST
सार

मामला सामने आने के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल की प्रियांशु जैन ने राऊ थाने में शिकायती आवेदन दिया है। जिसने युवक की इस हरकत का पशु क्रूरता मान कर केस दर्ज कराने का आवेदन दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore: Camel was given cigarette in Indore, the matter reached the police, animal lovers are angry with the e
ऊंट को सिगरेट पिलाता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राजस्थानी रेस्तरां नखराली ढाणी में एक ऊंट को सिगरेट पिलाने का मामला सामने आया है। सिगरेट पिलाने वाला कोई और नहीं बल्कि रेस्तरां का कर्मचारी है। कर्मचारी को ऊंट को सिगरेट पिलाने का वीडियो ढाणी में गए किसी व्यक्ति ने बना लिया और वायरल कर दिया। अब कर्मचारी को यह हरकत भारी पड़ गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया।

विज्ञापन

राऊ क्षेत्र के नखराली ढाणी रेस्तरां में ऊंट की सवारी भी होती है। वहां इसके लिए दो ऊंट है। उनमें से एक ऊंट जमीन पर बैठा हुआ था। इस दौरान उसकी देखरेख करने वालेे कर्मचारी ने पहले खुद सिगरेट पी और दो तीन कश लगाने के बाद सिगरेट ऊंट के मुंह में लगा दी।

विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल की प्रियांशु जैन ने राऊ थाने में शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें कर्मचारी की इस हरकत का पशु क्रूरता मान कर केस दर्ज कराने का आवेदन दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रियांशु का कहना है कि युवक रेस्तरां का कर्मचारी है। इस तरह जलती हुई सिगरेट ऊंट के मुंह मे डालना क्रूरता है। उसकी शिकायत के लिए हमने राऊ में आवेदन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed