{"_id":"6ac4f512ffc70ecdde09d8a5","slug":"indore-bypass-pumarth-serenity-garbage-van-accident-girl-injured-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कचरा गाड़ी के नीचे आई 10 साल की बच्ची, टाउनशिप में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कचरा गाड़ी के नीचे आई 10 साल की बच्ची, टाउनशिप में हुआ हादसा
Tue, 06 Oct 2026 06:54 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:54 PM IST
सार
पुमार्थ सेरेनिटी टाउनशिप में सोमवार शाम कचरा वाहन ने 10 साल की बच्ची को रौंद दिया। हादसे का दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। घायल बालिका को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के एबी बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। मांगलिया इलाके की मुंडला बाग क्षेत्र स्थित टाउनशिप में कचरा एकत्र करने आए वाहन की चपेट में आने से दस वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
हादसे की पूरी घटना टाउनशिप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कचरा वाहन के चालक ने वाहन का अगला पहिया बालिका के ऊपर चढ़ा दिया। इस हादसे में बच्ची का पैर पूरी तरह कचरा वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
बॉम्बे अस्पताल में बालिका भर्ती
दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए शहर के बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बच्ची की हालत को देखते हुए त्वरित इलाज की व्यवस्था की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत मांगलिया चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर कचरा वाहन के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।