फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Buses start operating from half-built Naita Mundla bus station without inauguration

Indore: लोकार्पण के बगैर आधे-अधूरे नायता मुंडला बस स्टेशन से बसों का संचालन शुरू

Mon, 09 Sep 2024 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Sep 2024 08:10 PM IST
सार

सुबह दूसरे शहरों से आई बसें जब नायता मुंडला बस स्टेशन पर पहुंची तो याात्रियों को भी परेशानी हुई,क्योकि वहां से आटो रिक्शा और लोक परिवहन के साधन पर्याप्त नहीं थे। यह बस स्टेशन भी शहर के दूसरे बस स्टेशनों की तुलना में दूर है। 

विज्ञापन
Indore: Buses start operating from half-built Naita Mundla bus station without inauguration
नए बस स्टेशन से बसों का संचालन शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें बरसों के बाद नए बस स्टेशन से बसों का संचालन शुरू हुआ हैै। नायता मुंडला में 30 करोड़ की लागत से बने बस स्टेशन के मार्गों की हालत अभी खराब है और वहां तक पहुंचने के लिए लोक परिवहन की व्यवस्था भी नहीं है, लेकिन प्रशासन चाहता था कि बसों का संचालन वहां से हो।

विज्ञापन

 

सोमवार को बगैर किसी तामझाम व लोकार्पण के बस स्टेशन शुरू हो गया। इंदौर से आसपास के नगरों तक चलने वाली एआईसीटीएसएल की सिटी बसों का संचालन भी नायता मुंडला सेे होने लगा है। अभी तक यह बसे नवरतन बाग से होता था। निजी बसों आपरेटर भी मान गए और उनकी बसें भी बस स्टेशन पर सोमवार को पहुंची।

विज्ञापन

 

सुबह दूसरे शहरों से आई बसें जब नायता मुंडला बस स्टेशन पर पहुंची तो याात्रियों को भी परेशानी हुई,क्योकि वहां से आटो रिक्शा और लोक परिवहन के साधन पर्याप्त नहीं थे। यह बस स्टेशन भी शहर के दूसरे बस स्टेशनों की तुलना में दूर है। वहां से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में किराया भी ज्यादा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि बस संचालकों को पिक एंड ड्राप की सुविधा शुरू कराना चाहिए, ताकि यात्रियों को आसानी हो। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के शहरों तक जाने वाली बसों का संचालन इस स्टेशन से होगा।


अगले साल तक कुर्मेडी में टंट्या मामा बस स्टेशन शुरू हो रहा हैै। इस बस स्टेशन की क्षमता 200 बसों की है। यह इंदौर का सबसे बड़ा बस स्टेशन होगा। इंदौर में पहले गंगवाल, सरवटे और नवलखा बस स्टेशन बने थे। इसके अलावा तीन इमली और राजीव गांधी चौराहा से अस्थाई बस स्टैंडों से भी बसों का संचालन होता हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed