{"_id":"63f3ce148e19183d9008a7e2","slug":"indore-bus-accident-crime-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने बस को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने बस को जलाया
Tue, 21 Feb 2023 01:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:16 AM IST
सार
बस मनावर से इंदौर आ रही थी और बताया जा रहा है कि उसकी रफ्तार बहुत तेज थी।
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। बस मनावर से इंदौर आ रही थी और बताया जा रहा है कि उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। आग की चपेट में आने से पास खड़ा एक मल्टी एक्सेल ट्रक भी जल गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पुलिस और एंबुलेंस की देरी पर भडक़े लोग
हादसा सोमवार दोपहर 12 बजे वर्मा ट्रेवल्स की बस एमपी 46- पी 4069 से धरमपुरी में हुआ। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। मृतक का नाम नौमान पिता सोहेल खान निवासी धरमपुरी है। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से पहुंची। सूचना के करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो टैंकर में पर्याप्त पानी भी नहीं था। सोमवती अमावस्या के चलते धरमपुरी में नर्मदा स्नान करने आने वालों की भारी भीड़ थी जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल ड्यूटी में व्यस्त था, इसलिए पुलिस भी घटनास्थल पर देर से पहुंची। पुलिस और एम्बुलेंस को ना आते देख लोगों ने चक्का जाम कर दिया और भडक़ गए। जब तक एंबुलेंस आई उससे पहले ही लोग छोटे लोडिंग वाहन में नौमान को लेकर अस्पताल जा चुके थे।