फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: भाजपा नेता के बेटे की हत्या के बाद पिगडंबर में तनाव; सात आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Thu, 24 Mar 2022 11:05 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 11:05 AM IST
सार

इंदौर के निकट पिगंडबर विवाद में कल रात भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई थी। गांव में तनाव का माहौल था। आज सुबह प्रशासन और पुलिस ने सात आरोपियों के घर तोड़ने की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Indore: Bulldozer went to the house of seven people in the Pigdumber dispute, BJP leader's son was murdered
गुरुवार सुबह प्रशासन सातों आरोपियों के घर तोड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

इंदौर की महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में बीती देर रात हुए विवाद में भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में सात आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार सुबह प्रशासन इन सातों आरोपियों के घर के अवैध हिस्से तोड़ रहा है। बताया जा रहा है कि  हमला करने वाले परिवार के लोग रात में ही घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपित राजा वर्मा उर्फ राजू खटीक को गिरफ्तार कर लिया है।



मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में जानकारी ली है। उन्होंने कहा है कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

Indore: Bulldozer went to the house of seven people in the Pigdumber dispute, BJP leader's son was murdered
भाजपा के पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर के बेटे सुजीत ठाकुर की हत्या कर दी गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिगडंबर ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर का बेटा सुजीत ठाकुर (20) बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ राऊ की होटल से लौट रहा था। दोपहर में गांव पिगडंबर की एक कॉलोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस प्लाट पर बोरिंग हो रहा था, वह संगीता राजेश मेव के नाम पर है। इस विवाद में एक पक्ष महू से था। बोरिंग को लेकर पास रहने वाले कुलदीप पवार से सुजीत की कहासुनी हो गई। इस पर सुजीत ने महू से कुछ लोग भी बुलवा लिए। सभी ने मिलकर कुलदीप पर हमला कर दिया। कुलदीप की ओर से भी कुछ लोग पहुंच गए। गुटीय संघर्ष की स्थिति बन गई। इस दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें सुजीत के पेट और सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। साथी ही पिंटू, वीरेंद्र, मादू चौहान, जगदीश चौहान, कुलदीप पवार और धर्मेंद्र जनवार घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Indore: Bulldozer went to the house of seven people in the Pigdumber dispute, BJP leader's son was murdered
अपराधियों के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के लिए आठ जेसीबी मौके पर हैं। - फोटो : अमर उजाला
विवाद के बाद हुई हत्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया। कुछ लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया और ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ग्रामीणों ने लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उनसे मारपीट भी की गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्राथमिक जांच के बाद सात लोगों की पहचान की गई है। इनके नाम लोकेश वर्मा, मलकेस वर्मा, मन्नू कन्हैया लाल, रोहित बनबारी, भूरा सुंदर, दरसन प्रकाश और राकेश डॉन बताए गए हैं। राकेश डॉन मुख्य आरोपी है।

आईजी ग्रामीण राकेश गुप्ता ने बताया कि बोरिंग के दौरान धूल उड़ने का विवाद था। एक की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हैं। जाम खुलवा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: Bulldozer went to the house of seven people in the Pigdumber dispute, BJP leader's son was murdered
गुर्जरखेड़ा में आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
घर तोड़ने पहुंचा बल
क्षेत्र में रातभर गहमागहमी का मौहाल रहा। गुरुवार सुबह प्रशासन द्वारा घटना में चिन्हित आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एडीएम पवन जैन और बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन आठ जेसीबी सहित मौके पर है। गुर्जरखेड़ा में आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्रीजी के स्पष्ट निर्देश हैं कि कहीं पर भी अपराधियों और क़ानून हाथ में लेने वालों को बख़्शा नहीं जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इंदौर ज़िले में अपराधियों और क़ानून हाथ में लेने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडीएम पवन जैन ने बताया है कि कल रात हुई घटना में युवक सुजीत ठाकुर की मृत्यु के बाद सात आरोपियों को चिन्हित कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।

मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में कहा है कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इंदौर के महू के किशनगंज की घटना के मुख्य आरोपी राजू खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ आरोपियों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed