फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मप्र में भाजपा सरकार के दो साल: शिवराज के स्वागत में बुलडोजर की परेड; बहन-बेटियों पर गलत नजर डाली तो खैर नहीं

Wed, 23 Mar 2022 03:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 23 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को चुनावों में बुलडोजर बाबा की छवि का लाभ मिला। अब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि में भी बुलडोजर जुड़ रहा है। 
 

विज्ञापन
Two years of BJP government in MP: Bulldozer parade to welcome Shivraj; If you misbehave with girls & women then it is not good
शिवराज सिंह चौहान के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर रामेश्वर शर्मा ने बुलडोजर परेड करवाई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को दो साल का कार्यकाल पूरा किया। दो साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी और शिवराज ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों, मां-बहन की तरफ कोई गलत नजर डालता है तो उसके लिए सामान्य सजा पर्याप्त नहीं है। जमानत होने पर जेल से छूटकर आ जाते हैं। ऐसा सबक सिखाएंगे कि अपराधी कांप जाएंगे। ऐसे मामलों में कानून सजा देगा लेकिन बुलडोजर भी चलेगा। उन्हें जमींदोज कर दिया जाएगा। 




 
Two years of BJP government in MP: Bulldozer parade to welcome Shivraj; If you misbehave with girls & women then it is not good
भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीएम निवास पहुंचकर शिवराज को बधाइयां दी। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी चौथी पारी के दो साल पूरे किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर चौहान को बधाई दी। इसके बाद सभी ने स्मार्ट पार्क में पौधरोपण किया। चौहान ने इस दौरान संगठन का जताया। यह भी कहा कि सरकार और संगठन मिलकर आदर्श काम कर रहे हैं। वे सौभाग्यशाली हैं कि ऐसी टीम उनके साथ है जो सरकार के कामकाज को जनता और कार्यकर्ता तक पहुंचने में कोई कसर नहीं रखती। 
Two years of BJP government in MP: Bulldozer parade to welcome Shivraj; If you misbehave with girls & women then it is not good
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, गरीबों को सताने वाले और दबंगई से जमीन पर कब्जा करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों पर बुलडोजर चल रहा है। बीस हजार एकड़ जमीन कब्जा करने वालों से मुक्त कराई है। इस जमीन पर गरीबों के मकान बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन और प्रदेश भाजपा संगठन का सहयोग उनके साथ है। संगठन ने सरकार को काम को जमीन तक पहुंचाने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two years of BJP government in MP: Bulldozer parade to welcome Shivraj; If you misbehave with girls & women then it is not good
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुलडोजर की परेड निकाली। - फोटो : सोशल मीडिया
बुलडोजर की परेड, मामा के पोस्टर
भोपाल में बुलडोजर की परेड भी कराई गई। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक दर्जन से अधिक बुलडोजर पर मामा बुलडोजर के पोस्टर लगवाए। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान बुलडोजर मामा जिंदाबाद के नारे भी लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed