फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Brajeshwari Annex fire incident: Police handed over the house to the family, as the fire weakened the

Indore: ब्रजेश्वरी एनेक्स अग्निकांड: पुलिस ने परिवार को सौंपा घर, आग से बीम-कालम हो गए कमजोर

Tue, 14 Apr 2026 08:14 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 14 Apr 2026 08:14 PM IST
सार

इंदौर में बृजेश्वरी एनेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के कारण मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वह रहने लायक नहीं बचा है। पुलिस ने परिवार को मकान सौंप दिया है। अलग-अलग विभाग अग्निकांड की जांच कर रहे थे।

विज्ञापन
Indore: Brajeshwari Annex fire incident: Police handed over the house to the family, as the fire weakened the
चारों तरफ से पैक था मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 18 मार्च की रात बृजेश्वरी एनेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने पुगलिया परिवार को उनका घर सौंप दिया है। अब तक पुलिस और अन्य एजेंसियां इस हादसे की जांच कर रही थीं। हालांकि, मकान अब रहने लायक नहीं बचा है, क्योंकि आग के कारण बीम और कॉलम के सरिए कमजोर हो गए हैं।

विज्ञापन

 

दीवारों में भी बड़ी दरारें आ गई हैं। फिलहाल परिवार के सदस्य दूसरे मकान में रह रहे हैं। इस मामले में बिजली कंपनी की रिपोर्ट आ चुकी है। अफसरों ने ईवी कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना है। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच भी कराई है, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। आग लगने की वजह को लेकर बड़े बेटे सौरभ ने बिजली के खंभे से उठी चिंगारी की आशंका जताई थी,हालांकि बाद में आग की वजह ईवी कार की जार्चिंंग के समय उठी चिंगारी को माना गया।  

विज्ञापन

 

यह था मामला

18 मार्च को तड़के करीब तीन बजे घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई थी। आग फैलते हुए आंगन में खड़ी बाइक तक पहुंची और फिर कमरे में फैल गई। गेट के पास आग की लपटें उठने के कारण घर के लोग और रुके हुए मेहमान बाहर नहीं निकल पाए। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को पड़ोसियों ने जाली तोड़कर बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में छह मेहमानों की भी मौत हुई, जो राजस्थान और बिहार से एक दिन पहले ही आए थे और पहली मंजिल के कमरे में ठहरे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed