फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Body of a six-year-old girl found in a drain, the mentally challenged girl had come from Gujarat

Indore: छह साल की बच्ची का शव नाले में मिला, मानसिक रुप से कमजोर बच्ची गुजरात से आई थी

Mon, 25 Nov 2024 01:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Nov 2024 01:26 PM IST
सार

मृत बेटी का शव देख माता-पिता का हाल बुरा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। अफसरों का कहना है कि जिस जगह बच्ची का शव मिला। वहां काॅलोनी की बाउंड्रीवाॅल टूटी है। 

विज्ञापन
Indore: Body of a six-year-old girl found in a drain, the mentally challenged girl had come from Gujarat
बच्ची का शव नाले में मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने माता-पिता के साथ गुजरात से इंदौर आई छह साल की बच्ची का शव शिवसागर काॅलोनी के पीछे नाले में सोमवार दोपहर को मिली। छह साल की लक्षिका दो दिनों से लापता थी। मानसिक रुप से कमजोर बच्ची कुछ बोल नहीं पाती थी।

विज्ञापन

 

बच्ची अपने माता-पिता के साथ दादा-दादी से मिलने आई थी। दो दिनों से पुरा परिवार उसे खोज रहा था। थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई थी। दोपहर में काॅलोनी के पीछे नाले के किनारे एक शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लक्षिका के परिजन भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन


मृत बेटी का शव देख माता-पिता का हाल बुरा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। अफसरों का कहना है कि जिस जगह बच्ची का शव मिला। वहां काॅलोनी की बाउंड्रीवाॅल टूटी है। संभवत: वहां से बच्ची नाले की तरफ आई और नाले में डूबने से उसक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोपहर में घर से लापता हो गई थी बच्ची

जीवन मीणा अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ अपने माता-पिता के यहां शिवसागर सिटी रहने आए थे। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी शालिनी काॅलोनी के ब्यूटी पार्लर गई थी और बेटी को बेटे का पास छोड़ गई थी।




कुछ देर बाद शालिनी ने बेटे को काॅल किया और कहा कि बेटी के बाल कटवाना है। उसे ब्यूटी पार्लर पर छोड़ दे, लेकिन लक्षिका घर पर नहीं मिली। शाम तक खोजने के बाद परिजनों ने थाने पर जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस काॅॅलोनी के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि बच्ची हादसे का शिकार हुई है, या उसे कोई ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed