फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BMW car took the lives of two girls, the car driver ran away after the collision

Indore: बीएमडब्ल्यू कार ने दो युवतियों की ली जान, टक्कर के बाद कार चालक भागा

Sun, 15 Sep 2024 01:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Sep 2024 01:28 PM IST
सार

हादसे में तुलसी नगर निवासी दीक्षा जादौन और लक्ष्मी पिता नाथू सिंह तोमर की मौत हुई है। दोनो महालक्ष्मी नगर में लगा मेला देखने गई थी। लौटते समय शनिवार रात को यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बीएमडब्लू कार ने भी संतुलन खो दिया और वह एक पोल से जा टकराई।
 

विज्ञापन
Indore: BMW car took the lives of two girls, the car driver ran away after the collision
बीएमडब्लू कार ने ली दो युवतियो की जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजराना क्षेत्र में एक बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से शनिवार रात स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों मेला देखने के बाद घर लौट रही थीं। इस बीच नीले रंग की एक कार तेजी से आई और उनकी स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। दोनों युवतियां एक तरफ गिर गईं और उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में तुलसी नगर निवासी दीक्षा जादौन और लक्ष्मी पिता नाथू सिंह तोमर की मौत हुई है। दोनों महालक्ष्मी नगर में लगा मेला देखने गई थीं। लौटते समय शनिवार रात को यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बीएमडब्ल्यू कार सवार ने भी संतुलन खो दिया और कार एक पोल से जा टकराई।
विज्ञापन


कार चंडीगढ़ पासिंग
युवतियों को कुचलने वाली कार चंडीगढ़ पासिंग है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों युवतियों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। लक्ष्मी मूलत: शिवपुरी की है। वह इंदौर में रहकर पढ़ाई करती थी। वह अपनी सहेली दीक्षा और एक दोस्त के साथ मेले में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। कार के नंबरों के आधार पर टक्कर मारने वाले कार चालक का पता लगाया जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed