फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP presidents declared in many big cities of MP, tug of war for Indore

Indore: प्रदेश के कई बड़े शहरों में भाजपा नगर और जिला अध्यक्ष घोषित, इंदौर के लिए जमकर हो रही रस्साकशी

Wed, 15 Jan 2025 10:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 Jan 2025 10:49 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव में जैन समाज की तरफ 9 विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। इसे लेकर समाज में नाराजगी भी पनपी है। इसे देखते हुए दीपक जैन का नाम आगे है। इस नाम पर विजयवर्गीय की भी सहमति है।

विज्ञापन
Indore: BJP presidents declared in many big cities of MP, tug of war for Indore
कौन बनेगा भाजपा का नगर अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बड़े शहरों में भाजपा के नगर और जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, लेकिन इंदौर में अभी तक घोषणा नहीं हो पाई है। इंदौर में नगर अध्यक्ष पद के लिए दीपक जैन टीनू, सुमित मिश्रा और मुकेश राजावत के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नगर अध्यक्ष के लिए दीपक जैन और जिलाध्यक्ष के लिए चिंटू वर्मा के नाम पर मुहर लगवाना चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और संघ की पसंद राजावत हैं। यदि इंदौर को लेकर सहमति नहीं बन पाती है तो फिर रणदिवे और चिंटू वर्मा रिपीट हो सकते हैं, क्योंकि 11 जिलों में अध्यक्ष नहीं बदले गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जारी भाजपा जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची में भी इंदौर का नाम खाली रहा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर जैसे शहरों में नगर अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, लेकिन इंदौर के नगर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक जोर लगा हुआ है। संगठन यहां जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन समाज की नाराजगी दूर करने का प्रयास
विधानसभा चुनाव में जैन समाज की तरफ नौ विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। इसे लेकर समाज में नाराजगी भी पनपी है। इसे देखते हुए दीपक जैन का नाम आगे है। इस नाम पर विजयवर्गीय की भी सहमति है, जबकि मुख्यमंत्री की पसंद मुकेश राजावत हैं। अखिल भारतीय परिषद के समय से दोनों में काफी अच्छा समन्वय रहा है। विधानसभा चुनाव में इंदौर की नौ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में देश में सबसे ज्यादा वोट इंदौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को मिले। संगठन इसके पुरस्कार में गौरव रणदिव को नगर भाजपा अध्यक्ष पद पर बरकरार रख सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed