Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bhavantar Dhanyavad tractor rally started in Indore, CM said – prosperity of farmers is our priority

Indore:इंदौर में निकली भावांतर धन्यवाद ट्रैक्टर रैली, सीएम ने कहा- किसानों की खुशहाली हमारी प्राथमिकता

Sun, 12 Oct 2025 07:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 Oct 2025 07:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसान इस योजना से खुश है। यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर यहां आए है।

विज्ञापन
Indore: Bhavantar Dhanyavad tractor rally started in Indore, CM said – prosperity of farmers is our priority
ट्रैक्टर रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा मैदान के बाद इंदौर के समीप देपालपुर क्षेत्र से ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जो सुपर काॅरिडोर पहुंची।  इस रैली का उद्देश्य सोयाबीन भावांतर योजना से जुड़ा था। रैली में शामिल किसान ट्रैक्टर लेकर सुपर काॅरिडोर तक पहुंचे। यहां रैली एक सभा में बदल गई। सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए हमने यह तय किया है कि किसानों को उनकी फसल, उपज को उचित मूल्य मिले।

विज्ञापन

 

बाजार में यदि उपज के दाम घटते भी है तो किसानों को नुकसान नहीं हुआ। सरकार तय भावों में किसानों से उपज खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसान इस योजना से खुश है। यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर यहां आए है। किसानों ने उनका भाषण ट्रैक्टरों पर बैठकर ही सुना।

विज्ञापन

 

किसानों को बताया गया कि प्रदेश में डेढ़ हजर से ज्यादा स्थानों पर पंजीयन केंद्र बनाए गए है। पांच लाख से ज्यादा किसानों ने अपनी फसल का पंजीयन कराया है। सोयाबीन फसल के लिए भी पंजीयन शुरू हो गया है और 35 हजार से ज्यादा किसानों ने इसके लिए पंजीयन कराया है। इसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक है। तब तक और भी किसान पंजीयन करा सकते है। उधर इस योजना का कांग्रेस और कुछ किसान संगठन विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि योजना से किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। पिछली सरकार ने भी यह योजना लागू की थी, लेकिन वह फ्लाॅप साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed