फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bharat Gaurav tourist train for Dakshin Darshan Yatra will depart from Indore on July 5

Indore: इंदौर से 5 जुलाई को रवाना होगी दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

Thu, 29 May 2025 07:11 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 May 2025 07:11 AM IST
सार

यह विशेष पर्यटक ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वहां से यात्री यात्रा के लिए इस ट्रेन में सवार हो सकते है। रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यह ट्रेन होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
Indore: Bharat Gaurav tourist train for Dakshin Darshan Yatra will depart from Indore on July 5
पर्यटक ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दक्षिण दर्शन यात्रा यात्रियों को करवा रहा है। यह ट्रेन 5 जुलाई को इंदौर से रवाना होगी।

विज्ञापन


यह विशेष पर्यटक ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वहां से यात्री यात्रा के लिए इस ट्रेन में सवार हो सकते है। भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यह ट्रेन होकर गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को भी इस यात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

 

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह यात्रा 9 रात व 10 दिनों की होगी। जिसमें यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। इस यात्रा का किराया प्रति यात्री 18 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह स्लीपर श्रेणी के लिए है। थर्ड एसी के लिए 29 हजार पांच सौ और सेंकड एसी के लिए 38 हजार पांच सौ रुपये प्रति यात्री टिकट रहेगा। इस पैकेज में भोजन, भ्रमण स्थलों तक बसों की सुविधा, होटल, गाइड सहित अन्य सुविधाएं शामिल होगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में यात्राएं करा चुकी है। दक्षिण भारत यात्रा के लिए आनलाइन सीट रिर्जव कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed