फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: At the time of Scindia's entry into BJP, former MLA Sanjay Shukla had received the offer to join BJP.

Indore: सिंधिया की भाजपा में एंट्री के समय पूर्व विधायक संजय शुक्ला को मिला था भाजपा में आने का प्रस्ताव

Sat, 09 Mar 2024 10:51 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 09 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला की गिनती इंदौर में भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले नेतागणों में होती है। वे विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है, लेकिन कभी विधायक नहीं बन पाए।

विज्ञापन
Indore: At the time of Scindia's entry into BJP, former MLA Sanjay Shukla had received the offer to join BJP.
संजय शुक्ला, विशाल पटेल अब भाजपा में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक संजय शुक्ला के भाजपा में जाने के बाद इंदौर के राजनीतिक समीकरण भी बदल गए है। संजय शुक्ला को साढ़े तीन साल पहले भी भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा हुए थे, हालांकि तब शुक्ला नहीं गए, लेकिन अपने राजनीतिक गुरु सुरेश पचौरी के साथ वे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव का खुलासा खुद शुक्ला ने किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

पिता थे भाजपा के वरिष्ठ नेता

संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला की गिनती इंदौर में भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले नेतागणों में होती है। वे विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है, लेकिन कभी विधायक नहीं बन पाए। 90 के दशक में संजय शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया था। तब प्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार थी। वे सुदामा नगर वार्ड से कांग्रेस के पार्षद पहली बार बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के चुनाव के समय किया था भाजपा का काम

संजय शुक्ला वैसे तो कांग्रेस के पार्षद रहे, लेकिन वर्ष 2004 में जब भाजपा ने उनके बड़े भाई राजेंद्र शुक्ला को टिकट दिया था तो मतदान के चार दिन पहले संजय शुक्ला ने खुलकर भाजपा का काम चुनाव में किया था। तब राजेंद्र के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन जोशी ने प्रमाण सहित उनकी शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की थी।

पटेल को भी शुक्ला ने साधा

पूर्व विधायक विशाल पटेल के संजय शुक्ला के साथ पारिवारिक रिश्ते है। व्यापार में भी उनकी साझेदारी है। पटेल की गिनती कमल नाथ समर्थकों में होती रही है, लेकिन भाजपा में आने के लिए उन्हें संजय शुक्ला ने ही साधा और वे सुरेश पचौरी के साथ भाजपा में आ गए। विशाल के पिता जगदीश पटेल भी देपालपुर के विधायक रह चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed