फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Arghya offered to the setting sun in Indore, Chhat festival celebrated with pomp

Indore: इंदौर में अस्त हो रहे सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पर्व धूमधाम से मना

Sun, 19 Nov 2023 08:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 Nov 2023 08:41 PM IST
सार

छठ पर्व पर महिलाएं 36 घंटे का कठोर तप करती है। नियमों का पालन किया जाता है, इसलिए छठ का व्रत कठिन माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं संतान की लंबी आयु, पति के स्वस्थ जीवन और परिवार में समृद्धि के लिए करती है। 

विज्ञापन
Indore: Arghya offered to the setting sun in Indore, Chhat festival celebrated with pomp
पिपलियाहाना तालाब पर छठ पर्व मनाया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सूर्य देव की उपासना के पर्व पर पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ इंदौर में मना। सूर्य को अघ्य देने के साथ छठ मईया से लोगों ने परिवार की बेहतरी के लिए मनोकामना की। अस्ताचलगामी सूर्य को जल और दूध कुंड में खड़े रहकर महिलाएं चढ़ाती नजर आई। छठ का व्रत रखने वाले परिवारों ने पूरी पवित्रता से घरों में भजन कीर्तन किए। अब सोमवार सुबह फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत का अनुष्ठान संपन्न होगा।

विज्ञापन

छठ पर्व पर महिलाएं 36 घंटे का कठोर तप करती है। नियमों का पालन किया जाता है, इसलिए छठ का व्रत कठिन माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं संतान की लंबी आयु, पति के स्वस्थ जीवन और परिवार में समृद्धि के लिए करती है।

विज्ञापन


उपवास छोड़ते समय घर में तैयार किया गया प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इंदौर में यह पर्व बाणगंगा, विजय नगर उद्यान, वृंदावन काॅलोनी, पिपलियाहाना तालाब पर मनाया जाता है। नगर निगम ने इन स्थलों के कुंडों की साफ सफाई दो दिन पहले ही कराई थी और कुंड में साफ जल भरवाया गया, ताकि वहां जाने वाले परिवार परेशान न हो। विजय नगर उद्यान में इंदौर में उत्तर प्रदेश और बिहार से आए परिवारों ने एकत्र होकर छठ माता की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में खड़े रहकर सूर्य को अर्घ्य दिया गया और मनोकामना पूर्ण होने की मांग छठ माता से की गई। महिलाअेां के अलावा कुछ पुरुष भी अर्घ्य देते नजर आए। बाणेश्वरी कुंड पर भी हजारों लोग एकत्र हुए और कुंड में खड़े रहकर सूर्य की पूजा की।

आतिशबाजी भी की
पिपलियाहाना तालाब के किनारों को भगवा पताका से सजाया गया था। किनारे पर काफी भीड़ थी। कुछ युवक आतिशबाजी भी करते नजर आए। तय समय पर किनारे पर खड़े होकर महिलाएं सूर्य को दूध और जल का अर्घ्य देती नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed