फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Hindu Nav Varsh 2025 People in Indore Offered Prayers to Sun and Celebrated Hindu New Year

Indore News: इंदौर में गुड़ी पड़वा की धूम, शंखनाद के बीच सूर्य को अर्घ्य देकर लोगों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

Sun, 30 Mar 2025 10:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Mar 2025 10:17 AM IST
सार

Hindu Nav Varsh 2025 Indore: रविवार सुबह शहर के तीन स्थानों पर गुड़ी पड़वा पर आयोजन हुए। राजवाड़ा पर सुबह महिलाएं व पुरुष पारंपरिक परिधानों के साथ एकत्र हुए। चौक गजरे की खुशबू से महक रहा था। सूर्य उदय होते ही शंख बजने लगे और लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। 

विज्ञापन
Hindu Nav Varsh 2025 People in Indore Offered Prayers to Sun and Celebrated Hindu New Year
सूर्य को अर्घ्य दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को विक्रम संवत 2082 की शुरुआत के मौके पर गुड़ी पड़वा पर्व धूमधाम से मनाया गया। उगते सूरज को शंखों की ध्वनि के बीच अर्घ्य दिया गया। नूतन मंगल वर्ष पर खुशहाली की कामना की गई और एक दूसरे का मुंह मीठा कर गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी गईं। 

विज्ञापन


शहर के तीन स्थानों पर बड़े आयोजन हुए। राजवाड़ा पर सुबह महिलाएं व पुरुष पारंपरिक परिधानों के साथ एकत्र हुए। चौक गजरे की खुशबू से महक रहा था और रंगोली सड़कों की सुंदरता बढ़ा रही थी। सूर्य उदय होते ही शंख बजने लगे और लोगों ने जल से सूर्य को अर्घ्य दिया। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने साधु संतों और शहर के लोगों के साथ इस पर्व को मनाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीहोर की एक हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर है मां विजयासन का दरबार, जानें क्या है सलकनपुर धाम की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि नया हिंदू नववर्ष देशवासियों के लिए मंगलमय हो। प्रदेश और इंदौर में खुशहाली लाए। यही हमारी मंगलकामनाएं हैं। इंदौर में सुबह से कई परिवारों ने घरों में गुड़ी बांधी गई और दरवाजे की चौखट पर आम की पत्तियों के वंदनवार सजाए गए। 


बड़ा गणपति पर भी कार्यक्रम
शुभ संकल्प संस्था ने बड़ा गणपति चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां भी युवतियां साफा पहने और हाथों में तलवार लेकर आई थीं। साधु-संतों की मौजूदगी में यहां पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू ने गुड़ी का पूजन किया। 


वैशाली नगर चौराहे पर कार्यक्रम
इसके अलावा वैशाली नगर चौराहे पर भी आयोजन हुआ। तिलक नगर में संस्था पूर्वी इंदौर ने आनंदोत्सव मनाया। पूर्व निगम सभापति अजय सिंह नरुका ने बताया कि बीते 16 सालों से संस्था द्वारा गुड़ी पड़वा मनाया जाता है। 

माता मंदिरों पर भी भीड़
नव वर्ष के साथ चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई। इसके चलते शहर के देवी मंदिरों पर भी पूजा व अनुष्ठान हो रहे हैं। शहर के प्राचीन मंदिर बिसासन टेकरी पर भक्तों के लिए टेंट लगाया गया है। रात तक मंदिर भक्तों के लिए खुला रहेगा। रविवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने आकर माता के अलग-अलग रूपों के दर्शन किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed