फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After society elections, former MLA and nephew face to face, controversy on social media

Indore: समाज के चुनाव के बाद पूर्व विधायक और भांजा आमने सामने, विवाद सोशल मीडिया पर

Thu, 06 Mar 2025 03:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज की विद्या प्रचारिणी सभा के नतीजे के बाद से अवस्थी और शुक्ला परिवार के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी आने लगी थी। परिणामों को लेकर दुर्गेश शुक्ला ने एक-दो पोस्ट डाली।

विज्ञापन
Indore: After society elections, former MLA and nephew face to face, controversy on social media
संजय शुक्ला,विकास अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की राजनीति में बाणगंगा क्षेत्र के शुक्ला परिवार का बड़ा दखल रहा है। इस परिवार के स्व. विष्णु प्रसाद शुक्ला का शहर में एक समय बड़ा रसूख रहा है, लेकिन कान्यकुब्ज समाज के चुनाव के बाद परिवार की लड़ाई सोशल मीडिया पर नजर आने लगी है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला और उनके भांजे विकास अवस्थी सामने सामने हो गए। अवस्थी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आक्रामक भाषा में बयान दिया और कहा कि मैं बिल्ली का बच्चा नहीं हूं, जो डर जाऊं, क्या करोगे, मेरा मर्डर करवा दोगे। अवस्थी ने यह भी कहा कि आज जो बाणेश्वरी मंदिर की पहचान है, उसमें मेरे नाना सूरज प्रसाद दीक्षित, मेरे पिता अशोक अवस्थी और मेरा भी योगदान है, हालांकि, कुछ देर बाद सोशल मीडिया से उन्होंने वीडियो हटा लिया।

विज्ञापन

दरअसल, कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज इंदौर की विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव को लेकर अवस्थी और शुक्ला परिवार के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी होने लगी थी। इसके बाद परिणामों को लेकर दुर्गेश शुक्ला ने एक-दो पोस्ट डाली। फिर विकास अवस्थी ने अपने बयान का वीडियो डाल दिया, जो खूब वायरल हुआ।

विज्ञापन

 

पहले साथ थे विकास और संजय
पूर्व विधायक संजय शुक्ला विकास अवस्थी के मामा लगते हैं। पहले संजय शुक्ला और विकास साथ थे। विधानसभा चुनाव में भी विकास ने संजय का साथ दिया, लेकिन विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। इस संस्था के 36 सालों तक विष्णु प्रसाद शुक्ला अध्यक्ष रहे। उनके निधन के बाद संजय शुक्ला अध्यक्ष बने। बाद में सभा में दो गुट खड़े हो गए। इस सभा में कभी चुनाव नहीं हुए, लेकिन मामला कोर्ट तक पहुंचा। विकास अवस्थी ने चुनाव लड़ने की घोषणा की और पारदर्शी पैनल बनाई, लेकिन चुनाव में संजय की पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज कराई। तब से दोनों गुटों में विवाद और बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयानबाजी से मैं आहत हुआ
चुनाव के बाद मेरे खिलाफ हो रही बयानबाजी से मैं आहत हुआ। इसके बाद मैंने अपना बयान फेसबुक पर पोस्ट किया। बाद में मैने पोस्ट हटा ली।- विकास अवस्थी

 

कुछ लोग बरगला रहे हैं
विकास कुछ लोगों के बहकावे में है। उन्हें कुछ लोग बरगला रहे हैं। उन्हें इस तरह सार्वजनिक रूप से बयानबाजी नहीं करना चाहिए। -संजय शुक्ला, पूर्व विधायक और भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed