फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After onion, now tomato prices started rising, doubled in a month

Indore: प्याज के बाद अब चढ़ने लगे टमाटर के भाव, महीने भर में दोगुने हुए

Thu, 23 Nov 2023 02:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 Nov 2023 02:47 PM IST
सार

बुधवार तक टमाटर 60 रुपये किलो में बिक रहे थे, लेकिन गुरुवार को कीमत कम हुई है। अब 50 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहे है। मांगलिक आयोजन शुरू होने से टमाटर की डिमांड बढ़ी हुई है। दिसंबर तक टमाटर के भाव फिर कम हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Indore: After onion, now tomato prices started rising, doubled in a month
टमाटर की कीमतें फिर लगी बढ़ने। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

टमाटर के भाव में इस साल तेजी बनी हुई है। सालभर में दो बार टमाटर के भाव चढ़े हैं। महीने भर पहले तक इंदौर में टमाटर के भाव 20 से 25 रुपये किलो थे, लेकिन अब फिर धीरे-धीरे दाम बढ़ने लगे हैं। खेरची में टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। 

विज्ञापन


कृषि के जानकारों का कहना है कि मौसम के कारण नए टमाटर बाजार में आने में देरी हुई। इस वजह से टमाटर के भाव बढ़े हैं, लेकिन अब नई फसल के टमाटर बाजार में आने लगेंगे और कीमतें फिर कम हो जाएंगी।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव का असर इस बार सब्जियों और अन्य फसलों पर पड़ रहा है। इस कारण असमान कीमतें हो रही हैं। अप्रैल मई में बेमौसम बारिश और फिर तेज गर्मी ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में टमाटर की फसलें खराब कर दी थी और हर साल की तुलना में टमाटर का आधा ही उत्पादन देश में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में 200 रुपये तक पहुंचे थे
इस कारण जुलाई में टमाटर के भाव 200 रुपये किलो तक पहुंचे थे, लेकिन नई फसल के बाद टमाटर के भाव कम हो गए। इंदौर चोइथराम सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी फारुक राइन का कहना है कि इस बार अक्तूबर-नवंबर में भी तेज ठंड नहीं पड़ रही है। इससे टमाटर की फसल लेट हो गई। नवंबर में भाव बढ़ने का यही कारण है।


बुधवार तक टमाटर 60 रुपये किलो में बिक रहे थे, लेकिन गुरुवार को कीमत कम हुई है। अब 50 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहे है। मांगलिक आयोजन शुरू होने से टमाटर की डिमांड बढ़ी हुई है। दिसंबर तक टमाटर के भाव फिर कम हो जाएंगे। इंदौर की मंडियों में टमाटर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान की तरफ से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed