फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After befriending on Insta, the young man took the girl to Delhi, after raping her he told her that he

Indore: इंस्टा पर दोस्ती के बाद युवती को दिल्ली ले गया युवक, रेप के बाद बताया कि मैं विवाहित हूं

Sun, 18 Aug 2024 07:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 18 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

युवती का भी उसके पति के साथ वर्ष 2016 में तलाक हो गया था। अकील ने युवती से दोस्ती बढ़ाई और एक धार्मिक यात्रा भी उसे ले गया। कुछ दिन पहले युवती को लेने अकील इंदौर आया और फ्लाइट से दिल्ली ले गया। वहां युवती को उसकी हकीकत पता चली।

विज्ञापन
Indore: After befriending on Insta, the young man took the girl to Delhi, after raping her he told her that he
युुवती के साथ रेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की एक युवती को नोएडा में रहने वाला युवक बहला-फुसला कर दिल्ली ले गया। वहां उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके बाद युवती को मुस्लिम युवक ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने हिन्दू संगठनों की मदद से युवक को इंदौर बुलाया और बाणगंगा पुलिस के हवाले किया। युुवती से नोएडा निवासी मोहम्मद अकील ने इंस्टाग्राम पर दो साल पहले दोस्ती की थी।

विज्ञापन

 

युवती का भी उसके पति के साथ वर्ष 2016 में तलाक हो गया था। अकील ने युवती से दोस्ती बढ़ाई और एक धार्मिक यात्रा भी उसे ले गया। कुछ दिन पहले युवती को लेने अकील इंदौर आया और फ्लाइट से दिल्ली ले गया। वहां युवती को उसकी हकीकत पता चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने अपने इंदौर मेें रहने वाले रिश्तेदारों को बताया कि वह शादीशुदा और उसके दो बच्चे भी है। रिश्तेदारों ने अकील पर दबाव बनाया कि वह युवती को इंदौर छोड़कर जाए।


जब युवक दिल्ली से युवती को छोड़ने इंदौर आया तो परिजनों ने हिन्दूू संगठन की मदद लेकर उसे दबोचा और बाणगंगा थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज किया है।

 

एड्स पीडि़त युवक पर रेप का केस

राजेंद्र नगर पुलिस ने एक एड्स पीडि़त युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। उनसे अपनी बहन की सहेली को झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद युवती से उसने कई बार अवैध संबंध बनाए। जब युवती बीमार रहने लगी तो जांच में उसे एड्स होने का पता चला। इसके बाद युवती को युवक ने बताया कि उसे भी एड्स है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed