फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-activist-prahlad-pandey-hospitalized-wife-continues-hunger-strike

इंदौरः 8 दिन से अनशन पर बैठे प्रहलाद पांडे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, अब पत्नी ने शुरू किया अनशन

Wed, 23 Sep 2026 08:18 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 23 Sep 2026 08:18 PM IST
सार

रीगल तिराहे पर 8 दिन से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है। पति के अस्पताल जाने के बाद उनकी पत्नी संगीता पांडेय ने शहर से अवैध होर्डिंग्स हटाने की मांग को लेकर अनशन जारी रखा है।

विज्ञापन
indore-activist-prahlad-pandey-hospitalized-wife-continues-hunger-strike
संगीता ने सुबह नगर निगम पर भी धरना दिया था। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रहलाद पांडेय इंदौर के रीगल तिराहे पर पिछले 8 दिन से अनशन पर बैठे हैं। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करने पर उनकी पत्नी संगीता पांडेय ने अनशन शुरू कर दिया है। संगीता ने कहा कि 8 दिन तक अनशन पर रहने के कारण आज दिन में प्रहलाद की तबीयत बहुत अधिक बिगड़ गई थी। उनके मित्र उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर गए हैं और वहां से भी उन्होंने यह अनशन जारी रखा है। वे स्वस्थ होकर फिर यहीं पर आएंगे और अनशन को जारी रखेंगे जब तक मैं यहां अनशन पर रहूंगी। संगीता ने कहा कि जब तक इंदौर से अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हट नहीं जाते तब तक मैं अपना अनशन जारी रखूंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सुबह संगीता ने निगम पर भी दिया था धरना
संगीता ने सुबह नगर निगम कार्यालय पर भी धरना दिया था। बाद में पति प्रहलाद की तबीयत बिगड़ने पर वे रीगल तिराहे पर आ गईं और यहां पर उनकी जगह अनशन शुरू किया। अब प्रहलाद के आने तक वे यहां का अनशन जारी रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों अनशन पर बैठे हैं प्रहलाद
प्रहलाद मरीमाता चौराहे पर अवैध होर्डिंग के विरोध में एक वीडियो बना रहे थे। तभी विधायक गोलू शुक्ला के लगभग 15 समर्थक वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, उनका मोबाइल फोन छीन लिया, वीडियो डिलीट करा दिए और रिकॉर्डिंग डिवाइस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद प्रहलाद पांडेय रीगल तिराहे पर अनशन पर बैठ गए। उल्लेखनीय है कि प्रहलाद पांडेय पूर्व में भी विभिन्न नागरिक मुद्दों को लेकर मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर विधायक पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही पुलिस में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, धरने पर बैठे
प्रहलाद पांडेय का कहना है कि वे विवाद के बाद बाणगंगा थाने एफआईआर के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने सिर्फ शिकायत ली और कहा कि पहले जांच की जाएगी उसके बाद में ही एफआईआर दर्ज होगी। प्रहलाद पांडेय घटना के बाद से अपनी पत्नी संगीता के साथ रीगल तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हुए थे लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अब उनकी पत्नी उनके अनशन को जारी कर रही हैं। यहां शहर की कई संस्थाएं और समाजसेवी भी उनसे मिलने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed