फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A rally was taken out in Indore on Tribal Day, youth kept dancing and singing to the beat of Madal

Indore: आदिवासी दिवस पर इंदौर में निकली रैली, मादल की थाप पर नाचते-गाते रहे युवा

Fri, 09 Aug 2024 10:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 09 Aug 2024 10:24 PM IST
सार

सुबह हल्की बारिश के कारण रैली निकलने मेें थोड़ी देर हुई,लेकिन बाद में रैली लालबाग, कलेक्टोरेट चौराहा,जूनी इंदौर ब्रिज, टाॅवर चौराहा होते हुए टंट्या भील चौराहा गई। यहां प्रतिमा का पूजन किया गया। 

विज्ञापन
Indore: A rally was taken out in Indore on Tribal Day, youth kept dancing and singing to the beat of Madal
आदिवासी समाज की रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें आदिवासी दिवस पर एक बार फिर इंंदौर मेें समाज के युवक-युवतियों ने बड़ी रैली निकाली। पारंपरिक परिधान पहन कर युवक अादिवासी गीत, मादल की थाप और डीजे पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। रैली के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से लालबाग परिसर में युवा एकत्र होना शुरू हो गए थे।

विज्ञापन

 

पहले यहां पुरखों का पूजन किया गया। इसके बाद रैली शुरू हुई। इंदौर में रहकर पढ़ने वाले छात्र, शहर में रहने वाला समाज का मजदूर वर्ग अौर आदिवासी संगठन से जुड़े नेता इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन



सुबह हल्की बारिश के कारण रैली निकलने मेें थोड़ी देर हुई,लेकिन बाद में रैली लालबाग, कलेक्टोरेट चौराहा,जूनी इंदौर ब्रिज, टाॅवर चौराहा होते हुए टंट्या भील चौराहा गई। यहां प्रतिमा का पूजन किया गया। रैली राजीव गांधी प्रतिमा होते हुए शुभकारज गार्डन पर समाप्त हुई। यहां सांस्कृतिक आयोजन हुए और आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुती दी गई।रैली में बड़ी संख्या मेें समाजजन एकत्र हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed