फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A part of the flyover is ready, still not opened for traffic

Indore:फ्लाईओवर का एक हिस्सा तैयार, फिर भी ट्रैफिक के लिए नहीं खोला

Tue, 03 Sep 2024 07:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

यदि ब्रिज की एक भुजा शुरू हो जाती तो ट्रैफिक में आसानी हो सकती थी, लेकिन लोकार्पण के चक्कर में ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोला जाना टाला जा रहा है। इस ब्रिज का निर्माण प्राधिकरण 50 करोड़ की लागत से कर रहा है।

विज्ञापन
Indore: A part of the flyover is ready, still not opened for traffic
खजराना फ्लाईओवर बन कर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर का खजराना फ्लाईओवर अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इसकी एक भुजा पर यातायात इंदौर विकास प्राधिकरण ने 15 अगस्त तक शुरू करने की घोषणा की थी। इस हिस्से का लोड टेस्ट भी हो चुका है, लेकिन अब अक्टूबर में दोनो भुजाएं बनने के बाद एक साथ ब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। इस कारण अभी अफसर भी रुको और देखो की रणनीति अपना रहे है।

विज्ञापन

 

दूसरी भुजा का निर्माण पूरा होने में दो माह का समय लग सकता है। यह फ्लाईओवर खजराना ब्रिज पर बन रहा है, जो शहर के व्यस्त चौराहों में से एक है। इस चौराहे के समीप इंदौर का प्रसिद्ध खजराना मंदिर भी है। गणेश चतुर्थी के दिन मंदिर में दो लाख से अधिक भक्त दर्शन के लिए अाते है। उन्हें निर्माणाधीन ब्रिज और चौराहे पर हुए गड्ढों के कारण परेशान होना पड़ सकता है।

विज्ञापन

 

यदि ब्रिज की एक भुजा शुरू हो जाती तो ट्रैफिक में आसानी हो सकती थी, लेकिन लोकार्पण के चक्कर में ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोला जाना टाला जा रहा है। इस ब्रिज का निर्माण प्राधिकरण 50 करोड़ की लागत से कर रहा है। ब्रिज के बीच से मेट्रो का ट्रेक बनेगा। ब्रिज के बारे में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार ने कहा कि ब्रिज की दूसरी भूजा भी तैयार होने वाली है। जल्दी ही ब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रिज पर जलजमाव, सर्विस रोड हो गई खराब

 

खजराना चौराहे के समीप एक तालाब है। ब्रिज के पहले तालाब भरने के बाद पानी सड़क पार कर दूसरी तरफ चले जाता था, लेकिन इस बार चौराहे पर जलजमाव हो गया। ब्रिज की एप्रोच रोड वाले हिस्से में भी पानी भर गया था। इसके लिए ब्रिज खोद कर एक पाइप डाला जा रहा है। इसके अलावा ब्रिज की सर्विस रोड भी खराब हो चुकी है। इस रोड से होकर लोग मंदिर जाते हैै। अब नगर निगम उस मार्ग को ठीक करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed