फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A corporation employee traveling on a moped was crushed by a bus, he died on the spot.

Indore: मोपेड पर जा रहे निगमकर्मी को बस ने कुचला, मौके पर हो गई मौत

Tue, 09 Jul 2024 06:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 09 Jul 2024 06:49 AM IST
सार

टक्कर के बाद ड्रायवर नीचे भाग गया। बाद में क्लीनर न राम प्रयास को निकाला, लेकिन सिर पर पहिया चढ़ने के वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों का कहना है कि आती हुए मोपेड बस ड्रायवर को दिखाई नहीं थी।

विज्ञापन
Indore: A corporation employee traveling on a moped was crushed by a bus, he died on the spot.
इंदौर में निगमकर्मी को टक्कर मारी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक बस से कुचल कर सोमवार सुबह एक नगर निगम कर्मचारी की मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे। वे सर्विस रोड से गुजर रहे थे। बस चालक का ध्यान नहीं था और उसने निगमकर्मी को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

रामप्रसाद मोर्य सुबह घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। रिंग रोड पर महाकाल ट्रेवल्स की बस ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। अेारछा की यह बस रामप्रसाद को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराते बची। अगले पहिए में रामप्रसाद की मोपेट फंस गई और पहिया उन्हेंं कुचलते हुए निकल गया।

विज्ञापन


टक्कर के बाद ड्रायवर नीचे भाग गया। बाद में क्लीनर न राम प्रयास को निकाला, लेकिन सिर पर पहिया चढ़ने के वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों का कहना है कि आती हुए मोपेड बस ड्रायवर को दिखाई नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका ध्यान बस को दाई तरफ मोड़ने पर था। बस की स्पीड भी ज्यादा नहीं थी। फिर भी हादसा हो गया।  पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मोर्य की हादसे में मौत की खबर मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed