फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A constable in Indore was suffering from depression, hanged himself at home

Indore: इंदौर मेें आरक्षक था डिप्रेशन का शिकार, घर मेें लगाई फांसी

Sun, 11 Aug 2024 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 11 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

गांधी नगर क्षेेत्र में रहने वाला महेश पिता हीरालाल कुछ दिनों से नौकरी के कारण डिप्रेशन में था। वह नियमित तौर पर ड्यूटी पर भी नहीं जाता था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। रविवार को वह घर में अकेला था। 
 

विज्ञापन
Indore: A constable in Indore was suffering from depression, hanged himself at home
इंदौर में आरक्षक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में डिप्रेशन के शिकार एक आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंदौर के सदर बाजार थाने में पदस्थ था। रविवार को वह घर में अकेला था। तब उसने अपने कमरेे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

गांधी नगर क्षेेत्र में रहने वाला महेश पिता हीरालाल कुछ दिनों से नौकरी के कारण डिप्रेशन में था। वह नियमित तौर पर ड्यूटी पर भी नहीं जाता था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। रविवार को वह घर में अकेला था। उसने पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया।

विज्ञापन



परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके देखा तो थाने पर सूचना दी। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पहले वह मध्य क्षेत्र मेें रहता था। दो साल पहले वह गांधी नगर की एक टाउनशिप में रहने चला गया था। परिवार में पत्नी व दो बच्चे है। डिप्रेशन के कारण वह थाने पर भी नहीं जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आर्किटेक्ट सुसाइड मामले में केस दर्ज

भोपाल के आर्किटेक्ट मिलिंद जुमड़े की आत्महत्या के मामलेे में लसुडि़या पुलिस ने राजेश खांडे अर प्रमेश मेहता के खिलाफ आत्महत्या केे लिए उकसाने का केस दर्ज किया हैै। मिलिंद ने इंदौर के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। मिलिंद का राजेश और प्रमेश से पैसे का लेन-देन था और दोनो उस पर दबाव बना रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed