फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A colony of rats was found at Gandhi Circle; rats made hundreds of burrows in search of bird food.

Indore: गांधी सर्कल पर मिली चूहों की बस्ती, पक्षियों के अन्न के चक्कर में चूहों ने बनाए सैकड़ों बिल

Thu, 13 Nov 2025 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Nov 2025 07:13 PM IST
सार

शहर के सबसे पुराने शास्त्री ब्रिज को भी चूहे नुकसान पहुंचा रहे है। सालभर पहले ब्रिज के फुटपाथ के पास दरार आने की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम इंजीनियर मौके पर पहुंचे थे।पिछले दिनों शास्त्री ब्रिज पर छह फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया था।

विज्ञापन
Indore: A colony of rats was found at Gandhi Circle; rats made hundreds of burrows in search of bird food.
गांधी प्रतिमा सर्कल पर चूहों के बिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सरकारी विभाग चूहों से परेशान है। पहले एमवाय अस्पताल में नवजातों के अंग कुतरने के मामला गरमाया और अब शहर के सबसे पुराने ब्रिजों से चूहों के कारण खतरा बढ़ गया है। इस कारण गुरुवार को नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें ब्रिज के समीप गांधी प्रतिमा पर चूहों के सैकड़ों बिल मिले।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर बना गवाह, MP टेक कॉन्क्लेव 2.0 में मुख्यमंत्री ने पेश किया भविष्य का रोडमैप, आप भी जानें

विज्ञापन

 

दरअसल यहां कबूतरों के लिए पक्षी प्रेमी ज्वार, बाजार डालते है। उन्हे खाने के लिए चूहों ने यहां बिल बना लिए। अब नगर निगम उन बिलों को बंद करवाएगा और गांधी प्रतिमा की रोटरी का पेस्ट कंट्रोल भी करवाएगा। राठौर ने कहा कि रोटरी ब्रिज के समीप भी है। चूहों ने ब्रिज के बोगदों के अासपास भी बिल बना लिए है। यह खतरनाक हो सकता है। इसका जल्दी ही समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रिज का नुकसान पहुंचा रहे चूहे

शहर के सबसे पुराने शास्त्री ब्रिज को भी चूहे नुकसान पहुंचा रहे है। सालभर पहले ब्रिज के फुटपाथ के पास दरार आने की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम इंजीनियर मौके पर पहुंचे थे और कहा था कि चूहे के बिल के कारण यह हुआ है। पिछले दिनों शास्त्री ब्रिज की एक लेन पर छह फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया था। अफसरों ने गड्ढे का पेस्ट कंट्रोल कराया और उसका पेचवर्क कर दिया। ब्रिज के गांधी हाॅल वाले हिस्से में भी चूहों ने बिल बना रखे है। निगम के इंजीनियरों ने ब्रिज के सभी हिस्सों में निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed