फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A big rally was held in Indore on Tribal Day, youth danced on traditional songs

Indore: इंदौर में आदिवासी दिवस पर निकली बड़ी रैली, पारंपरिक गीतों पर नाचे युवा

Sat, 09 Aug 2025 06:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 09 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

इस रैली में शामिल होने के लिए इंदौर के अलावा महू, मानपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आए थे। कई आदिवासी युवक-युवतियां इंदौर में पढ़ाई के लिए रहते है। वे रक्षाबंधन पर गांव नहीं गए और रैली मे शामिल होने के लिए इंदौर में ही रुके रहे।

विज्ञापन
Indore: A big rally was held in Indore on Tribal Day, youth danced on traditional songs
आदिवासी दिवस पर निकली रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में आदिवासी दिवस पर एक बड़ी रैली निकली। जिसमें आदिवासी समाज ने अपनी ताकत दिखाई। हजारों की संख्या में समाजजन रैली में शामिल हुई। इनमें युवाअेां की संख्या ज्यादा थी।

विज्ञापन

 

इंदौर में हर साल आदिवासी दिवस पर रैली निकाली जाती है। इस बार रक्षाबंधन भी था। माना जा रहा था कि पर्व के कारण भीड़ कम होगी, लेकिन इस बार भी बड़ी संख्या में रैली में लोग शामिल हुए। रैली का एक सिरा कलेक्टर कार्यालय के समीप था तो दूसरा सिरा कर्बला मैदान तक था। रैली लालबाग परिसर से शुरू हुई। युवक-युवतियां मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते हुए चल रहे थे। वे पारंपरिक परिधानों में ही रैली में शामिल हुए।

विज्ञापन

 

रैली में डीजे वाहन भी थे। जिन पर लोक गायकों के भजन बजाए जा रहे थे और पीछे युवक डांस कर रहे थे। अमू काका बाबा न पोयरा...गीत पर नृत्य किया गया। इस रैली में शामिल होने के लिए इंदौर के अलावा महू, मानपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आए थे। कई आदिवासी युवक-युवतियां इंदौर में पढ़ाई के लिए रहते है। वे रक्षाबंधन पर गांव नहीं गए और रैली मे शामिल होने के लिए इंदौर में ही रुके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन



रैली का स्वागत करने के लिए जगह-जगह मंच भी लगाए गए थे। इस रैली में जयस सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। रैली लालबाग से हेमू कालानी तिराहा, चोथइराम होते हुए राजीवगांधी चौराहा पहुंची। वहां पर सभा भी आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed