फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 31st death due to contaminated water in Indore's Bhagirathpura, three patients in ICU

Indore:इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 31 वीं मौत, तीन मरीज आईसीयू में

Fri, 30 Jan 2026 07:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 Jan 2026 07:43 PM IST
सार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैली महामारी के कारण मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 32 दिनों में 31 लोग दम तोड़ चुके हैं, जिनमें ताजा मामला बॉम्बे अस्पताल में भर्ती एकनाथ सूर्यवंशी का है। वे 25 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।  

विज्ञापन
Indore: 31st death due to contaminated water in Indore's Bhagirathpura, three patients in ICU
भागीरथपुरा बस्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में एक माह पहले महामारी फैली थी, लेकिन मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जो मरीज भर्ती हैं, उनकी भी हालत काफी गंभीर है। गुरुवार सुबह एकनाथ सूर्यवंशी की मौत की खबर आई। वे 25 दिनों से बॉम्बे अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दूसरी बीमारियां भी थीं। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को परिजन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर घर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। अब तक दूषित पानी के कारण भागीरथपुरा बस्ती में 31 मौतें हो चुकी हैं। अभी भी तीन मरीजों की हालत गंभीर है और वे आईसीयू में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एकनाथ सूर्यवंशी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, हालांकि उन्हें दूसरी बीमारियां भी थीं और दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था। परिजनों का कहना है कि उनकी तबीयत दूषित पानी पीने के कारण बिगड़ी थी। कमजोरी के कारण शरीर के दूसरे अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था, इस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन परिजन उन्हें डिस्चार्ज करा कर घर ले गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब इंदौर आए थे, तो वे बॉम्बे अस्पताल भी गए थे। वहां उन्होंने एकनाथ से भी मुलाकात की थी और उनके परिजनों से भी मिले थे।

 

32 दिन में 31 मौतें

भागीरथपुरा में 31 दिन पहले 20 मरीज दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हुए थे। उन्हें देखने क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे थे। इसके बाद से दूषित पानी से हुई बीमारी का पता चला। 30 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद मौत के दूसरे मामले भी सामने आए। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगी है और अफसरों ने दूषित पानी से 19 लोगों की मौत होना स्वीकारा है, हालांकि मौत किस वजह से हुई, इसे अफसर नहीं बता पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed