Indore News: इंदौर से रीवा की फ्लाइट शुरू, 15 घंटे का सफर अब 105 मिनट में पूरा होगा
Indore News: इंदौर और रीवा के बीच 22 दिसंबर से इंडिगो की सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा 15 घंटे के सफर को घटाकर मात्र 1 घंटा 45 मिनट कर देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर से रीवा की यात्रा जो अब तक ट्रेन या बस के माध्यम से लगभग 15 घंटे में पूरी होती थी वह अब हवाई मार्ग से मात्र 1 घंटा 45 मिनट में तय की जा सकेगी। इस नई सेवा का सीधा लाभ विंध्य के आठ जिलों को मिलेगा। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से रीवा के लिए प्रतिदिन 70 सीटर विमान का संचालन किया जाएगा। इसका शुरुआती किराया लगभग 4700 रुपए रखा गया है।
यह भी पढ़ें...
Indore: युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी व उसकी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज
उड़ान का समय और शेड्यूल
इंडिगो एयरलाइंस की यह नियमित सेवा प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी और दोपहर 1.15 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में यह विमान दोपहर 1.35 बजे रीवा से इंदौर के लिए उड़ान भरेगा। उद्घाटन के अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने 40 सदस्यीय दल के साथ रीवा पहुंचे। वहीं वापसी की फ्लाइट में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 70 से अधिक यात्रियों के साथ रीवा से इंदौर के लिए रवाना हुए।
पर्यटन और विकास को मिलेगी गति
रीवा से इंदौर की यह हवाई सेवा विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार के अवसरों को मजबूती मिलेगी बल्कि इंदौर में रह रहे विंध्य के हजारों नागरिकों को भी सीधा लाभ होगा। इस कनेक्टिविटी के माध्यम से सतना, सीधी, शहडोल और मऊगंज जैसे क्षेत्रों के विद्यार्थियों और व्यापारियों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ विदेशों तक पहुंचना आसान होगा।
धार्मिक यात्रा का विशेष आयोजन
मंत्री विजयवर्गीय के साथ इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के 40 कार्यकर्ता भी इस पहली उड़ान का हिस्सा बने। यह दल रीवा पहुंचने के बाद चित्रकूट और मैहर की दो दिवसीय तीर्थयात्रा पर जाएगा। कार्यकर्ता 23 दिसंबर को मैहर में देवी दर्शन करने के उपरांत उसी रात विमान से वापस इंदौर लौटेंगे।
टिकट की विभिन्न श्रेणियां
इंडिगो ने इस रूट के लिए तीन श्रेणियों में बुकिंग शुरू की है। शुरुआती किराया लगभग 4700 रुपए रखा गया है। इसमें सेवर फेयर की कीमत 5,203 रुपए, फ्लेक्सी प्लस फेयर की 5,518 रुपए और सुपर 6E फेयर की कीमत 6,778 रुपए निर्धारित की गई है।
शेड्यूल...
प्रतिदिन सुबह
11.30 बजे इंदौर से दोपहर 1.15 बजे रीवा
1.35 बजे दोपहर रीवा से इंदौर के लिए उड़ान भरेगा
जरूरी बातें...
* इंदौर और रीवा के बीच यात्रा समय में लगभग 88% की भारी कटौती हुई है।
* हवाई सेवा के माध्यम से 15 घंटे का लंबा सफर अब महज 105 मिनट में सिमट गया है।
* विमान संचालन के लिए 70 सीटर एटीआर विमान का उपयोग किया जा रहा है जिसकी न्यूनतम बुकिंग राशि 4,700 रुपए से शुरू है।
* इस नई कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के कुल 8 जिलों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
इंडिगो की हैदराबाद-चेन्नई की चार फ्लाइट्स रद्द
इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी ने सोमवार को इंदौर से हैदराबाद और चेन्नई की उड़ानों को निरस्त कर दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार रात को भी जयपुर से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की गई थीं। इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:50 बजे हैदराबाद से इंदौर पहुंचने और 7:25 बजे वापस हैदराबाद जाने वाली उड़ान, वहीं रात में 9:40 बजे चेन्नई से इंदौर आने और 10:10 बजे वापस चेन्नई जाने वाली उड़ान को इंडिगो ने निरस्त किया है। इस तरह कुल चार उड़ानें रद्द रहीं। इन उड़ानों में बुकिंग करा चुके यात्रियों को कंपनी की ओर से रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
