फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indian team reached Holkar Stadium in Indore, practiced before the match

Indore News: इंदौर के होलकर स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम, मैच से पहले किया अभ्यास

Sun, 26 Feb 2023 05:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 Feb 2023 05:00 PM IST
सार

विराट कोहली सुबह साढ़े दस बजे ही स्टेडियम पहुंचे और करीब पौन घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दो बजे वे स्टेडियम से रवाना हो गए, लेकिन भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने तेज धूप में पसीना बहाया।

विज्ञापन
Indian team reached Holkar Stadium in Indore, practiced before the match
होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अभ्यास किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इंदौर आ चुके है। रविवार को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने होलकर स्टेडियम पहुंच कर मैच का अभ्यास भी किया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सोमवार को इंदौर आएंगे।1 मार्च को भारत और आस्ट्रेलिया टीम के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन

सुबह अभ्यास करने स्टेडियम पहुंचे कोहली
विराट कोहली सुबह साढ़े दस बजे ही स्टेडियम पहुंचे और करीब पौन घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दो बजे वे स्टेडियम से रवाना हो गए, लेकिन भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने तेज धूप में पसीना बहाया। कुछ खिलाड़ियों ने फिल्डिंग की प्रेक्टिस के साथ कैच भी पकड़े। केएल राहुल, शुभमन गिल सहित कई खिलाडी देर तक अभ्यास करते रहे। रविवार दोपहर तक आस्ट्रेलिया की टीम इंदौर नहीं पहुंची। इस ट्राॅफी के दो मैच भारत ने जीते है। वैसे इंदौर के होलकर स्टेडियम का इतिहास रहा है कि यहां भारतीय टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है।
विज्ञापन


अपने चेहते खिलाड़ियों को देखने के लिए कई क्रिकेटप्रेमी भी स्टेडियम पहुंचे और अभ्यास देखा। उधर होटल के बाहर भी खिलाडि़यों को देखने के लिए भीड़ जुटी रही। सबसे ज्यादा प्रशंसक विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को देखने के लिए खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड पहुंचे 56 दुकान
भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल शनिवार रात को इंदौर आए। द्रविड़ के कई रिश्तेदार इंदौर में रहते है। सुबह वे उनसे मिले और नाश्ते का लुत्फ लेने 56 दुकान भी गए। यहां पोहे, जलेबी का नाश्ता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed