फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indian army-india pakistan war news

Indore News:राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में सेना के लिए शुरू हुआ महायज्ञ,मंत्रों का किया जा रहा जाप

Fri, 09 May 2025 11:50 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 09 May 2025 11:50 AM IST
सार

Indore News: भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच भारतीय सैनिकों के लिए घरों, मंदिरों में यज्ञ हवन शुरू हो गए हैं। साधु संत सैनिकों की सलामती और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए मंत्रों का जाप कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
indian army-india pakistan war news
भारतीय सेना के लिए यज्ञ करते साधु संत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय सेना सीमा पर तैनात है और दिन रात दुश्मनों से लोहा ले रही है। ऐसी स्थिति में भारतीय सेना के लिए  इंदौर के घरों, मंदिरों में यज्ञ हवन शुरू किए गए हैं। साधु संतों का कहना है कि सृष्टि में किए गए हर कार्य का महत्व होता है और दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर यदि किसी के लिए प्रार्थना की जाए तो वह उस तक जरूर पहुंचती है। 
विज्ञापन

Indore News: आर्मी के लिए मप्र से 7.5 लाख ट्रक तैयार, ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, पीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन


रावण से युद्ध के पहले भगवान राम ने शिव स्तुति की थी
पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज के सानिध्य में श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में यज्ञ किया जा रहा है। महाराज ने बताया कि मंत्रों की शक्तियां न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ाती हैं बल्कि हमारे मनोरथ भी पूर्ण करती हैं। भगवान राम ने रावण से युद्ध के पहले शिव स्तुति की थी। रावण शिव भक्त था और भगवान राम ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना की और उनकी पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में इन मंत्रों का हो रहा है जाप 
1. हनुमान मंत्र:
मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः।
लाभ: हनुमान जी को बल, पराक्रम और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शक्ति, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

2. दुर्गा मंत्र:
ॐ धिम्मया विहं भवं देवी नमस्ते।
लाभ: दुर्गा देवी को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है।

3. राम मंत्र:
मंत्र: श्री राम जय राम जय जय राम।
लाभ: राम को मर्यादापुरुषोत्तम और विजय का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है और मन में शांति और स्थिरता आती है।

4. शिव मंत्र:
मंत्र: ॐ नमः शिवाय।
लाभ: शिव को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है और मन में शक्ति और साहस का संचार होता है।

5. अपराजिता मंत्र:
मंत्र: ॐ अपराजितायै नमः।
लाभ: अपराजिता को अजेय माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से किसी भी परिस्थिति में विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed