फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   india vs afghanistan t20 2024 indore match

T 20 Match: भारत और अफगानिस्तान की टीम इंदौर पहुंची, कल सुबह आएंगे विराट कोहली

Fri, 12 Jan 2024 09:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 12 Jan 2024 09:12 PM IST
सार

कल सुबह से होलकर मैदान पर की जाएगी प्रैक्टिस, 14 जनवरी को होगा टी 20 मैच। सीरीज का अंतिम मैच 17 को बेंगलुरु में। 
 

विज्ञापन
india vs afghanistan t20 2024 indore match
एयरपोर्ट से होटल जाते रोहित शर्मा। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी को होने वाला टी-21 मैच शहर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए शुक्रवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। सभी खिलाड़ी यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। विराट कोहली भारतीय टीम के साथ इंदौर नहीं आए हैं। शनिवार को सुबह 9 बजे बाद उनके आने की उम्मीद है। यह तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच है। मोहाली से इंदौर आई दोनों टीमें अपना दूसरा मैच इंदौर में खेलेंगी। सीरीज का पहला मैच गुरुवार को मोहाली में खेला गया था। भारत ने इसमें छह विकेट से अफगानिस्तान को हराया था। 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा। शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमें अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेंगी। अफगानिस्तान के साथ टी-21 सीरीज के लिए इंदौर के आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज के पहले मैच में आवेश को नहीं खिलाया गया था। अब देखना है कि आवेश को 14 जनवरी को उनके घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में खिलाया जाता है या नहीं। आवेश इंदौर के ही रहने वाले हैं और उनको खेलते देखने के लिए इंदौर के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed